Oppo A5 लॉन्च हुआ भारत में, 4230 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में है डिस्प्ले नॉच

Oppo के कई अन्य मॉडल की तरह Oppo A5 में भी दो रियर कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 है जिसके बारे में 296 फेसियल प्वाइंट्स पहचानने का दावा है।

Oppo A5 लॉन्च हुआ भारत में, 4230 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में है डिस्प्ले नॉच

Oppo A5 को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है
  • Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम
विज्ञापन
Oppo A5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। ओप्पो ब्रांड का यह हैंडसेट 19:9 डिस्प्ले और टेक्सचर बैकपैनल के साथ आता है। Oppo के कई अन्य मॉडल की तरह Oppo A5 में भी दो रियर कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 है जिसके बारे में 296 फेसियल प्वाइंट्स पहचानने का दावा है। Oppo A5 के बारे में 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक या 11 घंटे के गेमिंग सपोर्ट का दावा है। ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है। लेकिन गैजेट्स 360 को रिटेल मार्केट में अपने सूत्रों के हवाले से इस फोन को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली है।
 

Oppo A5 की भारत में कीमत

ओप्पो ए5 को भारत में 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। फिलहाल, फोन को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई है। हो सकता है कि आधाकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने पर इस फोन को अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स साइट पर भी उपलब्ध कराया जाए। फिलहाल, यह फोन आपके पास के दुकान में मिल जाएगा।
 

Oppo A5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87.9 प्रतिशत है। डिस्प्ले के ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.4 वाला है। पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर कई एआई ब्यूटी फीचर दिए गए हैं। यह 296 फेसियल फीचर की पहचान कर सकता है।

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Oppo A5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »