Oppo A33 (2020) की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

कीमत के साथ-साथ फोन के ऑफर्स की भी जानकारी मिलती है, जैसे कि Kotak Bank, RBL Bank, Bank of Baroda, और Federal Bank कार्डधारकों को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A33 2020 पिछले महीने इंडोनेशिया में हुआ था लॉन्च
  • ओप्पो ए33 (2020) जल्द भारत में किया जा सकता है लॉन्च
  • ओप्पो ए33 (2020) फोन में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Oppo A33 2020 स्मार्टफोन में मौजूद होगा रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर

Oppo A33 (2020) स्मार्टफोन का एक पोस्टर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसके जरिए इसकी भारतीय कीमत व लॉन्च ऑफर की जानकारी सामने आई है। इस पोस्टर से यह भी संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। ओप्पो ए33 (2020) स्मार्टफोन पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था, जो कि 5,000 एमएएच बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। ओप्पो ए33 (2020) स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है।
 

Oppo A33 (2020) price in India, launch offers (expected)

इस पोस्टर को ब्लॉग द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि Oppo A33 (2020) स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर से जानकारी मिली है कि ओप्पो ए33 (2020) स्मार्टफोन की कीमत भारत में 11,990 रुपये होगी, यह दाम फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। कीमत के साथ-साथ फोन के ऑफर्स की भी जानकारी मिलती है, जैसे कि Kotak Bank, RBL Bank, Bank of Baroda, और Federal Bank कार्डधारकों को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Bajaj Finserv, Home Credit, HDB Financial Services, IDFC First Bank, HDFC Bank और ICICI Bank पर नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे विकल्प भी प्राप्त होंगे।
 

Oppo A33 (2020) specifications

ओप्पो ए33 (2020) फोन पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुके है, जिसकी वजह से इस फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले से ही साफ है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.2 पर चलता है। इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। मायस्मार्टप्राइस का दावा है कि फोन 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है।
Advertisement

Oppo A33 (2020) की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.