• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo ने लॉन्‍च किया वॉटरप्रूफ स्‍मार्टफोन ‘Oppo A3 Pro’! 64MP कैमरा, 12GB रैम समेत कई खूबियां, जानें प्राइस

Oppo ने लॉन्‍च किया वॉटरप्रूफ स्‍मार्टफोन ‘Oppo A3 Pro’! 64MP कैमरा, 12GB रैम समेत कई खूबियां, जानें प्राइस

Oppo A3 Pro : इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। बैटरी 5000mAh की है, जो फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo ने लॉन्‍च किया वॉटरप्रूफ स्‍मार्टफोन ‘Oppo A3 Pro’! 64MP कैमरा, 12GB रैम समेत कई खूबियां, जानें प्राइस

Photo Credit: Oppo

Oppo A3 Pro को तीन रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में लिया जा सकता है। 8GB+128GB जीबी मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,034 रुपये है।)

ख़ास बातें
  • Oppo A3 Pro स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • कंपनी का दावा है कि यह वॉटरप्रूफ फोन है
  • 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग है इस फोन में
विज्ञापन
Oppo A3 Pro : ओपो ने अपने होम मार्केट चीन में एक नया स्‍मार्टफोन Oppo A3 Pro लॉन्‍च कर दिया है। इसे मिड-रेंज में पेश किया गया है। दावा है कि यह हाल के वक्‍त में ऐसा पहला मेनस्‍ट्रीम स्‍मार्टफोन है जिसे IP69, IP68 और IP66 सर्टिफ‍िकेशन मिले हैं। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है, जो गर्म पानी के अलावा झाग वाले पानी और पानी के स्प्रे को झेल सकता है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। बैटरी 5000mAh की है, जो फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Oppo A3 Pro price

Oppo A3 Pro को तीन रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में लिया जा सकता है। 8GB+128GB जीबी मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,034 रुपये है।) 12GB+256GB मॉडल की कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,339 रुपये है।) 12GB+512GB वाला मॉडल 2,499 युआन (लगभग 29,346 रुपये का है।) इसे एज्‍योर, माउंटेन ब्लू और युनजिन पिंक  कलर्स में लिया जा सकता है। पहला कलर मॉडल ग्‍लास बैक में है, ज‍बकि बाकी दो लेदर बैक वाले हैं।
 

Oppo A3 Pro specifications, features

Oppo A3 Pro स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। इसमें 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्‍लस रेजॉलूशन, 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 950 निट्स है। 

Oppo A3 Pro में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शंस की जानकारी हम आपको दे चुके हैं। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है, जोकि 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Oppo A3 Pro में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 एमपी का है। दावा है कि बैक कैमरा से 30fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। डुअल सिम, Wi-Fi 6, जीपीएस और यूएसबी सी पोर्ट की खूबियां डिवाइस में दी गई हैं। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »