Oppo A3 Pro में होगा 64MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 3 दिन बाद लॉन्चिंग

Oppo A3 Pro में 6.7 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा।

Oppo A3 Pro में होगा 64MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 3 दिन बाद लॉन्चिंग

ऐसी खबरें हैं कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी। यह 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

ख़ास बातें
  • Oppo A3 Pro स्‍मार्टफोन होगा 12 अप्रैल को लॉन्‍च
  • 64 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जा सकता है इसमें
  • फोन के बैक साइड में होगा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल
विज्ञापन
ओपो (Oppo) बहुत जल्‍द चीन में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी। उसे ओपो की A सीरीज में लाया जाएगा। नए मॉडल का नाम Oppo A3 Pro है। 12 अप्रैल को लॉन्‍च की जा रही डिवाइस को एज्योर, यूं जिन पाउडर (रोज) और माउंटेन ब्लू कलर्स में लिया जा सकेगा। तमाम रिपोर्ट्स में इस फोन के स्‍पेक्‍स और फीचर्स को लेकर कयास लगाए गए हैं। दावा है कि Oppo A3 Pro में 6.7 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। उसमें 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन दिया जा सकता है। और क्‍या खास होगा नए ओपो फोन में, आइए जानते हैं।

Oppo A3 Pro के डिजाइन से ओपो पहले ही रू-ब-रू करवा चुकी है। बैक साइड से फोन में बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा। उसके चारों तरफ मेटलनुमा रिंग दिखाई देती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एज्‍योर कलर ऑप्‍शन में ग्लास फिनिश दी जाएगी, जबकि रोज और माउंटेन ब्लू कलर ऑप्‍शन में वीगन लेदर बैक होगा। 

ग्‍लास वेरिएंट का वजन 182 ग्राम हो सकता है, जबकि लेदर बैक वेरिएंट का वजन 177 ग्राम होगा। जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का दावा है कि Oppo A3 Pro को लेकर कंपनी ड्यूरेबिलिटी पर फोकस कर रही है। इसमें IP69 रेटिंग दी जा सकती है, जिसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहेगा।  

Oppo A3 Pro में 6.7 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर कर सकता है, जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। Oppo A3 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया जा सकता है। 

ऐसी खबरें हैं कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी। यह 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन के बैक साइड में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। बताया जाता है कि Oppo A3 Pro का 8GB + 256GB वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक की सुविधा भी दी जाएगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »