Oppo A3 Pro 5G का डिजाइन लीक! फ्लैट डिस्प्ले, डुअल कैमरा समेत होंगे ये फीचर्स

Oppo जल्द ही Oppo A3 Pro 5G को लॉन्च कर सकती है।

Oppo A3 Pro 5G का डिजाइन लीक! फ्लैट डिस्प्ले, डुअल कैमरा समेत होंगे ये फीचर्स

Photo Credit: X/Onleaks

Oppo A3 Pro 5G फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

ख़ास बातें
  • इसमें फ्लैट डिस्प्ले देखी जा सकती है।
  • डिस्प्ले पर पतले बेजल्स मौजूद हैं। सेंटर में पंचहोल डिजाइन है।
  • डिस्प्ले साइज की बात करें तो यह 6.7 इंच साइज के पैनल के साथ आने वाला है।
विज्ञापन
Oppo A3 Pro 5G लेटेस्ट Oppo स्मार्टफोन के रूप में जल्द रिलीज हो सकता है। फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह Oppo A2 Pro का सक्सेसर होने वाला है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। हालांकि रिलीज डेट के बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन रेंडर्स में इसका डिजाइन सामने आ गया है। फोन पिछले मॉडल की तरह सर्कुलर कैमरा डिजाइन के साथ आने वाला है। आइए जानते हैं सभी खास बातें। 

Oppo जल्द ही Oppo A3 Pro 5G को लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। लेटेस्ट अपडेट में फोन के रेंडर्स भी सामने आ गए हैं। टिप्स्टर @onleaks ने फोन के रेंडर्स शेयर किए हैं। जिसमें इसका रियर कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट डिजाइन देखा जा सकता है। फोन में बड़ा सा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है जो कि पुराने मॉडल में भी था। मॉड्यूल में 2 सेंसर हैं, और एक डमी यूनिट है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन की राइट स्पाइन पर वॉल्यूम रॉकर हैं। साथ में पावर बटन दिया गया है। फोन में पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की संभावना नहीं है। कंपनी इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। 

Oppo A3 Pro 5G का डिजाइन एक स्लिम प्रोफाइल लेकर आता है। फोन काफी स्लीक दिखता है। फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले देखी जा सकती है। डिस्प्ले पर पतले बेजल्स मौजूद हैं। सेंटर में फोन पंचहोल डिजाइन के साथ आता है। जबकि बॉटम पार्ट में यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और साथ में स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है। फोन में 3.5mm हेडफोन का पता नहीं चल रहा है। 

टिप्स्टर ने इसके कुछ और डिटेल्स भी यहां शेयर किए हैं। ओप्पो ए3 प्रो 5जी के डाइमेंशन भी यहां बताए गए हैं जो कि 162.7 x 74.5 x 7.8 mm हैं। यानी फोन महज 7.8mm मोटा होगा। डिस्प्ले साइज की बात करें तो यह 6.7 इंच साइज के पैनल के साथ आने वाला है। हालांकि, पैनल का रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और पैनल टाइप अभी नहीं बताया गया है। बहुत संभावना है कि कंपनी इसके बारे में जल्द कोई घोषणा कर सकती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »