• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Oppo A2x, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 90Hz डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

Oppo ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Oppo A2x, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 90Hz डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

Oppo A2x में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

Oppo ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Oppo A2x, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 90Hz डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo China

Oppo A2x फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह टियरड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है।

ख़ास बातें
  • सस्ता 5जी स्मार्टफोन कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है
  • फोन को ब्लैक, गोल्ड, पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है
  • फोन में Dimensity 6020 चिपसेट है जिसके साथ 8 जीबी तक रैम है
विज्ञापन
Oppo ने अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स में एक और डिवाइस जोड़ दिया है जिसका नाम Oppo A2x है। यह एक 5G फोन है जिसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। सस्ता 5जी स्मार्टफोन कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है जिसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज भी शामिल है। यह Oppo A1x का सक्सेसर है और फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Oppo A2x price

Oppo A2x अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। चीन में इसकी कीमत 1,099 युआन (लगभग 12,500 रुपये) है। यह 6 जीबी रैम और 128 वेरिएंट का प्राइस है। वहीं, फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आता है जिसका प्राइस 1399 युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। फोन को ब्लैक, गोल्ड, पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल चीन में 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। यह डिवाइस अन्य मार्केट्स में आएगा या नहीं, अभी इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।  
 

Oppo A2x specifications

ओप्पो ए2एक्स के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo A2x फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह टियरड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है। डिस्प्ले में 720 x 1612 पिक्सल वाला HD+ रिजॉल्यूशन है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Android 13 आधारित यह फोन ColorOS 13.1 पर रन करता है। फोन में Dimensity 6020 चिपसेट है जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। रैम टाइप LPDDR4x है और स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है। 

Oppo A2x में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है जो इसे पानी में खराब होने से बचाती है। रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें मिलता है जबकि सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन के डाइमेंशन 163.8 x 75.1 x 8.12mm, और वजन 185 ग्राम है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1612x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »