Oppo A2m फोन 8GB RAM, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Oppo A2m में 6.56 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल, 269 PPI, रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Oppo A2m फोन 8GB RAM, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Oppo

Oppo A2m में 6.56 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oppo A2m में 6.56 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A2m के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo A2m में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Oppo ने चीनी बाजार में नया बजट स्मार्टफोन Oppo A2m लॉन्च कर दिया है। चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। Oppo A2m में 6.56 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। Oppo A2m के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo A2m के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A2m की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Oppo A2m के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,499 (लगभग 17,038 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,799 (लगभग 20,376 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥2,099 (लगभग 23,703 रुपये) है। कलर ऑप्शन Starry Night Black और Flying Frost Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Oppo A2m के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo A2m में 6.56 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल, 269 PPI, रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 720 निट्स तक है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A2m के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक, सिंगल स्पीकर, ड्यूल स्पीकर, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GNSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन की मोटाई 8.12mm और वजन 185 ग्राम है। Oppo A2m में बाईं ओर वॉल्यूम बटन और दाईं ओर पावर बटन दिया गया है। इसमें एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है। फोन का रियर पार्ट काफी एडवांस और प्रीमियम दिखता है। स्मार्टफोन में चारों ओर मोटे बेजल्स के साथ ड्यूड्रॉप-नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »