Oppo A2 5G फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, TENAA सर्टिफिकेशन पर आया नजर

OPPO PJB110 स्मार्टफोन में 6.72-इंच की FHD+ LCD पंच होल डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz या 120Hz होगा।

Oppo A2 5G फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, TENAA सर्टिफिकेशन पर आया नजर

Photo Credit: TENAA

OPPO PJB110 स्मार्टफोन में 6.72-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी

ख़ास बातें
  • OPPO PJB110 में 6.72-इंच की FHD+ LCD पंच होल डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Oppo PJB110 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
  • Oppo PJB110 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही में A2 ब्रांड के तहत कुछ स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें चीनी बाजार में Oppo A2 Pro 5G और Oppo A2x 5G शामिल हैं। ये दोनों स्मार्टफोन PJS110 और PJG110 जैसे मॉडल नंबरों के साथ आए हैं। कथित तौर पर ब्रांड A2x का एक और वेरिएंट तैयार कर रही है, जिसे PJU110 मॉडल नंबर के साथ OppoA2m के तौर पर लाने की उम्मीद है।

हाल ही में पता चला है कि Oppo एक मिड-रेंज फोन पर भी काम कर रहा है जिसे Oppo A2 5G कहा जाता है, जिसे मॉडल नंबर PJB110 के साथ देखा गया है। यह फोन चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में अपनी सभी स्पेसिफिकेशंस और फोटो के साथ नजर आया है। यहां हम आपको Oppo A2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A2 5G की उपलब्धता


हालांकि Oppo A2 5G कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन चीन के आगामी डबल इलेवन शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान यह पेश हो सकता है।
 

Oppo A2 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस



OPPO PJB110 स्मार्टफोन में 6.72-इंच की FHD+ LCD पंच होल डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz या 120Hz होगा। TENAA सर्टिफिकेशन में खुलासा हुआ है कि Oppo PJB110 में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलेगा। Oppo PJB110 में 2.2GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 8GB या 12GB रैम मिलेगी। वहीं Oppo PJB110 में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 13 इंटरफेस पर काम करेगा। OPPO PJB110 के डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 165.6, चौड़ाई 76, मोटाई 7.9mm और वजन 193 ग्राम है। 
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  2. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »