Oppo A18 और Oppo A38 स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन में आए नजर, जल्द होंगे लॉन्च!

ये स्मार्टफोन भारत में सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं।

Oppo A18 और Oppo A38 स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन में आए नजर, जल्द होंगे लॉन्च!

Oppo A17 में 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है।

ख़ास बातें
  • Oppo A17 और Oppo A37 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे स्मार्टफोन
  • CPH2591 और CPH2579 मॉडल नम्बर के साथ हुए स्पॉट
  • जल्द ही Oppo A18 और Oppo A38 स्मार्टफोन भारत में हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
Oppo अब भारत में स्मार्टफोन बेचने वाली टॉप कंपनियों में शामिल हो चुकी है। हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने Xiaomi और Realme को भी भारत में पीछे छोड़ दिया है। सस्ते और फीचरफुल स्मार्टफोन बनाने के मामले में कंपनी की भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पकड़ मजबूत है। अब कंपनी की ओर से जल्द ही Oppo A18 और Oppo A38 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। ये स्मार्टफोन भारत में सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं। आइए विस्तार से जानते हैं ये अपडेट। 

Oppo A18 और Oppo A38 भारत में लॉन्च होने वाले अगले स्मार्टफोन हो सकते हैं। कंपनी की ओर से इनकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन्स का BIS यानि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स वेबसाइट पर नजर आना इस बात का इशारा देता है कि दोनों ही स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा ये स्मार्टफोन NBTC, SIRIM, Indonesia Telecom और TDRA पर भी देखे गए हैं। Oppo A38 को FCC सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। 

Oppo A18 और Oppo A38 के मॉडल नम्बर की बात करें तो ये NBTC पर क्रमश: CPH2591 और CPH2579 के साथ देखे गए हैं। FCC लिस्टिंग बताती है कि OPPO A38 एक 4G स्मार्टफोन होने वाला है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में भी यहां पता चलता है जो कि ColoroS 13.1 बताया गया है। SIRIM, Indonesia Telecom और TDRA पर भी वही मॉडल नम्बर मेंशन किया गया है जो NBTC पर देखा गया है। हालांकि लिस्टिंग में इनके अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता नहीं चलता है। 

Oppo A17 और Oppo A37 के सक्सेसर के रूप में ये Oppo A18 और Oppo A38 फोन लॉन्च हो सकते हैं। Oppo A17 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बात करें तो इसमें 6.56 इंच का HD+ (720x1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की रैम को खाली स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Oppo A17 में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। Oppo A17 में 5,000mAh की बैटरी है। यह फोन वॉटर रेजिस्टेंस भी है, क्‍योंकि इसे IPX4 रेटिंग मिली है। फोन का वजन लगभग 189 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »