5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ Oppo A17k स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo A17k : इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर लगाया गया है।

5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ Oppo A17k स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

भारत में Oppo A17k की कीमत 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 10,499 रुपये है।

ख़ास बातें
  • यह नेवी ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है
  • ओपो ऑनलाइन स्‍टोर पर इसे ‘कमिंग सून’ टैग के साथ लिस्‍ट किया गया है
  • इसके स्‍टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
Oppo A17k स्‍मार्टफोन को बेहद खामोशी के साथ इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया अफोर्डेबल स्‍मार्टफोन है। A-सीरीज का यह स्मार्टफोन 2 कलर ऑप्‍शंस में आता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर लगाया गया है। बैक साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 5,000mAh की बैटरी है। फोन में रैम एक्‍सटेंडेट फीचर भी मिलता है। IPX4 रेटिंग इसे दी गई है, जिसका मतलब है कि फोन काफी हद तक पानी के नुकसान से बचा रह सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
 

Oppo A17k के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

भारत में Oppo A17k की कीमत 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 10,499 रुपये है। यह नेवी ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। ओपो के इंडिया ऑनलाइन स्‍टोर में इसे ‘कमिंग सून' टैग के साथ लिस्‍ट किया गया है।  
 

Oppo A17k के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला ‘ओपो A17k' एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1.1 पर चलता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का HD+ (720x1,612) डिस्प्ले है। डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच को सपोर्ट करता है। यह मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से पैक है, जिसे 3GB रैम का सपोर्ट है। फोन के इंटरनल स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल कर मेमरी को 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। यही रैम एक्‍सटेंडेट फीचर है। 

Oppo A17k में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर इसमें मिलता है। Oppo A17k में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो Oppo A17k में वाई-फाई 802.11a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.3, GPS/ A-GPS, Glonass, Beidou, माइक्रो USB पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। साइड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Oppo A17k में 5,000mAh की बैटरी है। इसका वजन 189 ग्राम है।
 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »