Oppo A15 फोन भारत में होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, इन स्पेसिफिकेशन से हो सकता है लैस

Oppo A15 स्मार्टफोन को भारत में गुरुवार को 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Amazon page के माध्यम से सामने आई है, जिसमें फोन ‘Notify Me' विकल्प के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A15 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए15 फोन में मौजूद होगा 6.52 इंच डिस्प्ले
  • Amazon पेज पर फोन का ब्लू कलर वेरिएंट देखने को मिला है

Oppo A15 फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है

Oppo A15 स्मार्टफोन को भारत में गुरुवार को 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Amazon page के माध्यम से सामने आई है, जिसमें फोन ‘Notify Me' विकल्प के साथ लिस्ट है। ओप्पो ए15 फोन मे नॉच डिस्प्ले के साथ, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ओप्पो ए15 के स्पेसिफिकेशन Amazon पर लिस्ट किए हैं, लेकिन हाल ही में एक जाने-माने टिप्सटर ने भी फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की थी।
 

Oppo A15 specifications (confirmed)

ओप्पो ए15 फोन में 6.52 इंच डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद होगा। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल होगा। Oppo A15 में eye protection और AI brightness दिया जाएगा।
 

Oppo A15 specifications (expected)

पिछले हफ्ते, जाने-माने टिप्सटर ने ओप्पो ए15 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की थी, जिसके मुताबिकि फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करेगा। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम से लैस होगा। फोन में इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी होगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा और ओप्पो ए15 फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी होगी। यह नहीं, टिप्सटर के मुताबिक फोन का डायमेंशन 164x75x8mm और भार 175 ग्राम होगा।

Amazon page से सामने आई जानकारी के अनुसार ओप्पो ए15 फोन में ब्लू कलर वेरिएंट पेश किया जा सकता है, जो कि फोन के उपलब्ध कलर ऑप्शन में शामिल हो सकता है। इसके अलावा फोन में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर स्थित होगा, वहीं फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद होगा। साथ ही कथित कॉन्फिग्रेशन में 3 जीबी रैम औ 32 जीबी स्टोरेज शामिल होंगे। कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह एक एंट्री लेवल या बजट स्मार्टफोन होने वाला है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.