Oppo A15 की सेल आज से शुरू, मिल रही है स्पेशल छूट

Oppo A15 में कंपनी ने एक आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया है और दावा किया है कि यह ब्लू लाइट को फिल्टर करने में मदद करेगा।

Oppo A15 की सेल आज से शुरू, मिल रही है स्पेशल छूट

Oppo A15 की भारत में कीमत 10,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Oppo A15 की भारत में कीमत 10,990 रुपये है
  • स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया के जरिए खरीदा जा सकता है
  • HDFC बैंक के जरिए मिल रही है 10 प्रतिशत की छूट
विज्ञापन
Oppo A15 आज से भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। ओप्पो ने ए15 को पिछले हफ्त देश में लॉन्च किया था और कंपनी ने इसे कैमरा-फोकस्ड बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। फोन को ऑनलाइन Amazon इंडिया के जरिए बेचा जा रहा है। ओप्पो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस आता है। बजट फोन होने के नाते स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है। Oppo A15 में कंपनी ने एक आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया है और दावा किया है कि यह ब्लू लाइट को फिल्टर करने में मदद करेगा। फोन एआई ब्राइटनेस फीचर के साथ भी आता है, जो यूज़र की पसंद के अनुसार ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करता है।
 

Oppo A15 price in India, sale details

Oppo A15 को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज शामिल है। इसकी भारत में कीमत 10,990 रुपये है। ग्राहक इसे आज से अमेज़न इंडिया के जरिए ऑनलाइन खरीद सकते हैं। फोन डायनामिक ब्लैक और मिस्ट्री ब्लू रंग के विकल्पों में आता है। अमेज़न ने फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए ऑफर्स भी पेश किए हैं। फोन को  HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ईएमआई के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसके बाद आपको यह 9,891 रुपये कीमत पर मिल जाएगा। इसके अलावा इस डिवाइस की खरीद पर 180 दिनों की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। स्मार्टफोन की खरीद के समय पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10,200 रुपये तक कि छूट भी प्राप्त की जा सकती है।
 

Oppo A15 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए15 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर काम करता है, जो 3 जीबी रैम के साथ जुड़ा है। ओप्पो ए15 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है।

Oppo A15 पर 32 जीबी की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Oppo A15 में 4,230mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 164x75x8 एमएम और वज़न 175 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »