Oppo A12 डुअल रियर कैमरा और हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Oppo A12 फोन एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6.1.2 पर काम करता है, जो थोड़ा निराश करने वाला है, क्योंकि इस वक्त मार्केट में एंड्रॉयड 10 की भरमार है और एंड्रॉयड 11 कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A12 फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित है
  • ओप्पो ए12 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
  • सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

Oppo A12 फोन की बैटरी क्षमता 4,320 एमएएच है

Oppo के पोर्टफोलियो में एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन शामिल हो गया है, यह फोन है 'Oppo A12'। इस स्मार्टफोन का सबसे ध्यान आकर्षित करने वाला हिस्सा है, इस फोन का बैक पैनल। ओप्पो ए12 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डायमंड-कट डिज़ाइन दिया गया है, जिसे हमने इससे पहले कई Realme स्मार्टफोन में देखा है। ओप्पो ए12 में डुअल रियर कैमरा और एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन जैसे मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर व 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
 

Oppo A12 price

इंडोनेशिया में Oppo A12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,499,000 (लगभग 12,300 रुपये) है। Oppo की वेबसाइट पर इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लिस्ट है। लेकिन इस वेरिएंट के बारे में कहीं और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। फोन आपको दो कलर ऑप्शन में मिलेगा- ब्लैक और ब्लू। हालांकि, ओप्पो ए12 भारत में कब तक लॉन्च होगा? इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं मिला है।
 

Oppo A12 specifications  

डुलअ सिम (नैनो) Oppo A12 फोन एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6.1.2 पर काम करता है, जो थोड़ा निराश करने वाला है, क्योंकि इस वक्त मार्केट में एंड्रॉयड 10 की भरमार है और एंड्रॉयड 11 कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है। इस फोन में 6.22 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले, 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 1500: 1 कॉनट्रास्ट रेशियो, 450 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

ओप्पो ए12 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसका साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। यह कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में स्थित है। यही नहीं इस फोन का कैमरा ऐप डेज़ल कलर मोड के साथ आता है, जिसमें Oppo का दावा है कि यह नेचुरल कलर के साथ तस्वीर को और बेहतर बनाने का काम करता है।
Advertisement

64 जीबी स्टोरेज के अलावा 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलता है। फोन की बैटरी क्षमता 4,320 एमएएच की है, हालांकि फास्ट चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए12 में 4जी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस मौज़ूद हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A12, Oppo A12 specifications, Oppo A12 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.