OnePlus Z (OnePlus Nord) में हो सकते हैं चार रियर कैमरे

PhoneArena की एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया गया था कि OnePlus के इस बजट स्मार्टफोन को संभवतः OnePlus Nord के नाम से बुलाया जाए। इस नाम का पहला इशारा मैक्स जे के ट्वीट से मिला था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 जून 2020 16:10 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस नोर्ड में स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होगा
  • वनप्लस ज़ेड को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • नए OnePlus बजट फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
OnePlus Z, कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन हो सकता है जिसे जुलाई में लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है। पहले दावा किया गया था कि OnePlus का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। अब एक टिप्सटर का कहना है कि वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा नहीं, क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसी टिप्सटर ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि कंपनी इस फोन को OnePlus Nord के नाम से बुला सकती है। अब तक इस फोन को OnePlus Z/ OnePlus 8 Lite के नाम से बुलाए जाने के दावे किए जा चुके हैं। चीनी टेक कंपनी ने अब तक इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

नामी टिप्सटर Max J ने सोमवार को कई जानकारियां ट्विटर पर साझा की। PhoneArena की एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया गया था कि OnePlus के इस बजट स्मार्टफोन को संभवतः OnePlus Nord के नाम से बुलाया जाए। इस नाम का पहला इशारा मैक्स जे के ट्वीट से मिला था। लेटेस्ट ट्वीट में वनप्लस नॉर्ड (वनप्लस ज़ेड) के कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स से पता चला था कि नए OnePlus बजट फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा।

अन्य रिपोर्ट्स का दावा है कि वनप्लस ज़ेड को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस दौरान अपना पहला ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है। इसे OnePlus Buds या OnePlus Pods के नाम से बुलाया जा सकता है।
Advertisement

खबर है कि वनप्लस नोर्ड में स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होगा और यह 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की होगी और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement


OnePlus Nord/ OnePlus Z price (expected)

वनप्लस के इस बजट स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये हो सकती है। खबर है कि फोन का 12 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा, लेकिन इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह भी दावा किया जा चुका है कि वनप्लस अपने इस किफायती फोन से 10 जुलाई से पर्दा उठा सकती है। दूसरी तरफ, कंपनी 2 जुलाई को भारत में दो नए स्मार्ट टीवी लाने की तैयारी कर रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.