OnePlus Z (OnePlus Nord) इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, कीमत की ओर मिला इशारा

OnePlus के सह-संस्थापक Carl Pei ने अपना साल 2014 का पुराना ट्वीट रीट्वीट किया है, जिसमें वह वनप्लस के पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus One का परिचय करा रहे थे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जून 2020 17:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Z में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर
  • OnePlus One की कीमत भारत में 21,999 रुपये थी
  • नए OnePlus फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

10 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Z उर्फ OnePlus Nord

OnePlus Z उर्फ OnePlus Nord स्मार्टफोन कथित तौर पर 10 जुलाई को लॉन्च हो सकता है। इस फोन की जानकारी पिछले कई समय से लीक हो रही है और अब वनप्लस ज़ेड फोन TUV Rheinland साइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से डिवाइस की फास्ट चार्जिंग जानकारी का खुलासा हुआ है। टीयूवी राइनलैंड सर्टिफिकेशन साइट पर यह भी सामने आया है कि यह फोन कम ब्लू लाइट एमिट करेगा जो आंखों के लिए बेहद ही आरामदायक होगा। इसके अलावा OnePlus के सह-संस्थापक कार्ल पी ने पहले OnePlus One स्मार्टफोन लॉन्च को याद किया है, जिसके द्वारा वह आगामी वनप्लस फोन की कीमत को लेकर इशारा दे रहे हैं।

OnePlus Nord उर्फ OnePlus Z स्मार्टफोन TUV Rheinland साइट पर मॉडल नंबर AC2003 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में फोन में 5V/6A चार्जिंग स्पीड होने का ज़िक्र है, यानी सपोर्ट 30 वॉट फास्ट चार्जिंग का होगा। इसके अलावा लिस्टिंग से कोई और खुलासा नहीं हुआ है। टीयूवी राइनलैंड लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई।

इसके अलग OnePlus के सह-संस्थापक Carl Pei ने अपना साल 2014 का पुराना ट्वीट रीट्वीट किया है, जिसमें वह वनप्लस के पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus One का परिचय करा रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘It's been a while' अनुवाद 'इसे बीते एक अर्सा हो गया है'। उनके इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया वनप्लस फोन भी वनप्लस वन जैसी क्षमता के साथ जल्द ही लॉन्च हो सकता है। याद दिला दें, वनप्लस वन स्मार्टफोन किफायती कीमत में प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ था। हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉज़िशनिंग फ्लैगशिप से हटाकर प्रीमियम डिवाइस की ओर शिफ्ट कर ली है, ताकि Apple और Samsung जैसे ब्रांड को टक्कर दी जा सके।

हालांकि, अब कंपनी एक बार फिर से मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कॉम्पिटिशन के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि वनप्लस ज़ेड उर्फ वनप्लस नोर्ड परकाम कर रही है। वहीं, कार्ल के ट्वीट से अब संभावनाएं और अधिक बढ़ गई हैं कि लॉन्च की तारीख अब आसपास ही है, इसके अलावा उनके ट्वीट से यह भी माना जा रहा है कि आगामी फोन का प्राइस सेगमेंट भी वनप्लस वन में ही पॉज़िशन किया जाएगा। बता दें, वनप्लस वन स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 21,999 रुपये थी। संभावना है कि वनप्लस ज़ेड की कीमत भी इसके आस-पास ही हो।
Advertisement

कार्ल पी के ट्वीट के अलावा, वनप्लस की ओर से OnePlus Z उर्फ OnePlus Nord के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि वनप्लस के इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,000 रुपये हो सकती है। इसमें क्वाड रियर कैमरा के साथ 64 मेगापिक्सल कैमरा, स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और 4,300 एमएएच बैटरी के साथ 30 वाट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Blazing fast performance
  • Good screen
  • Phenomenal value for money
  • Flexible CyanogenMod OS
  • Bad
  • Average camera
  • Disappointing battery life
  • Restricted availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

सायनोजेनमॉड 11S

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.