वनप्लस एक्स सेरामिक एडिशन शुक्रवार को बिना इनवाइट के मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जनवरी 2016 18:32 IST
अगर आप वनप्लस एक्स का सेरामिक वेरिएंट खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये मौका नहीं चूकना चाहेंगे। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने बताया है कि वह शुक्रवार को वनप्लस एक्स के सेरामिक वेरिएंट को सीमित संख्या में बेचेगी। हालांकि, यह सेल चुनिंदा शहरों में ऑफलाइन स्टोर में आयोजित की जाएगी।

कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की कि शुक्रवार को मुंबई, नई दिल्ली और हैदराबाद में फ्रेंच कनेक्शन रिटेल स्टोर में वनप्लस एक्स सेरामिक लिमिटेड एडिशन की बिक्री होगी। इस दौरान हैंडसेट को खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सेल शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। खरीदारों को लुभाने के लिए कंपनी ने इस हैंडसेट पर 10 फीसदी छूट देने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि पहले 50 खरीदार को अतिरिक्त 500 रुपये का वाउचर और स्पेशल गिफ्ट बैग मिलेगा।

वनप्लस इंडिया के मार्केटिंग हेड करन सरीन ने कहा, "वनप्लस एक्स लाइनअप का सेरामिक एडिशन एक स्पेशल हैंडसेट है। इसे बनाने में बहुत मेहनत की गई है।" उन्होंने आगे कहा, ''वनप्लस एक्स सेरामिक वेरिएंट के लॉन्च के बाद से ही कई यूज़र इस हैंडसेट को खरीदने का इतंज़ार कर रहे थे।"

याद दिला दें कि वनप्लस ने वनप्लस एक्स को भारत में लॉन्च करने के दौरान कहा था कि सेरामिंक वेरिएंट को बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने पिछले महीने ही घोषणा की कि वह हर गुरुवार को इनवाइट के साथ इस हैंडसेट का सेरामिक वेरिएंट बेचेगी।
Advertisement

वनप्लस एक्स सेरामिक के स्पेसफिकेशन ऑनिक्स वेरिएंट वाले ही हैं, फ़र्क बिल्ड का है। सेरामिक वेरिएंट को बनाने के लिए अलग मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ऑनिक्स वर्ज़न को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया था, जबकि सेरामिक वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

सेरेमिक वेरिएंट का वज़न 160 ग्राम है, जबकि ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.