वनप्लस एक्स (मिनी) 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2015 16:38 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने 29 अक्टूबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी कई दिनों से सुर्खियों में रहे अपने वनप्लस मिनी या वनप्लस एक्स स्मार्टफोन को पेश करेगी।

कंपनी इस दिन लंदन, भारत, बीजिंग और जर्काता में इवेंट का आयोजन करने वाली है। इन सारे इवेंट की जानकारी कंपनी के स्थानीय ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई।
Advertisement

वनप्लस ने अपनी आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि 29 अक्टूबर के इवेंट में हिस्सा लेने के लिए रिज़र्वेशन की प्रक्रिया रहेगी।

आधिकारिक टीज़र इमेज में लेटर 'X' डार्क बैकग्राउंड में चमकता नज़र आ रहा है। ऐसे में वनप्लस एक्स लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल नज़र आ रही है।
Advertisement

वनप्लस एक्स को हाल में टीना पर लिस्ट किया गया था। इसका डिजाइन कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस वन और वनप्लस 2 से थोड़ा अलग है। इसमें तीन कैपिसिटिव बटन डिस्प्ले के नीचे नज़र आ रहे हैं। दावा किया गया है कि वनप्लस एक्स की कीमत 250 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) होगी और यह नवंबर या दिसंबर महीने में उपलब्ध होगा।
Advertisement

वनप्लस के लॉन्च इवेंट की पुष्टि से पहले थोड़ी देर के लिए वनप्लस एक्स को स्पेसिफिकेशन के साथ अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।

लिस्टिंग के मुताबिक, अभी तक लॉन्च नहीं किए गए वनप्लस एक्स (32 जीबी वेरिएंट) में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है और यह सिनेप्टिक्स के क्लियरफोर्स टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो आईफोन 6एस के फोर्स टच डिस्प्ले की तरह काम करता है।
Advertisement

लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795 चिपसेट और 2 जीबी रैम से लैस होगा। वनप्लस एक्स को पावर देने के लिए मौजूद होगी 2450 एमएएच की बैटरी। वनप्लस एक्स या वनप्लस मिनी ऑक्सीजन ओएस 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड है।
Advertisement

यह भी पता चला है कि डिवाइस में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.