OnePlus V Fold के डिजाइन रेंडर हुए लीक, ऐसे दिखाई देगा वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन!

OnePlus V Fold के पिछले पैनल में बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जो सेंटर में फिट है, जिसमें तीन कैमरा यूनिट्स और एक हासेलब्लैड लेबल है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 20 जून 2023 19:49 IST
ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन को पहली बार इस साल फरवरी में टीज किया गया था
  • फोन में 8-इंच QHD+ OLED इनर प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकता है
  • इसमें 6.5-इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) आउटर स्क्रीन हो सकती है

OnePlus V Fold इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकता है

OnePlus V Fold के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है और खबरों की मानें तो फोल्डेबल डिवाइस इस साल अगस्त के अंत तक लॉन्च हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन को पहली बार इस साल फरवरी में Cloud 11 लॉन्च इवेंट में टीज किया गया था। फोन में 8-इंच QHD+ (2560 x 1440 पिक्सल) OLED इनर प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5-इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) आउटर स्क्रीन हो सकती है। इसके क्वालकॉम के सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 2 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस होने की अफवाह है। एक नया लीक आने वाले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर दिखाता है।

OnLeaks और SmartPrix द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के मुताबिक, OnePlus V Fold ब्लैक लीची जैसे लेदर फिनिश में नजर आ रहा है। पिछले पैनल में बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जो सेंटर में फिट है, जिसमें तीन कैमरा यूनिट्स और एक हासेलब्लैड लेबल है। तीन रियर कैमरा लेंसों में से एक पेरिस्कोप लेंस होने की उम्मीद है, जो Samsung Galaxy S23 Ultra की तरह हाई-क्वालिटी, लॉन्ग ऑप्टिकल जूम फीचर से लैस हो सकता है। बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने पर एक एलईडी फ्लैश पैनल देखा जा सकता है।

जैसा कि शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है, फोल्डेबल हैंडसेट में दायें किनारे के ऊपर की ओर एक अलर्ट स्लाइडर है। इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बटन को भी देखा जा सकता है। डिजाइन रेंडर फोन को बेहद पतले बेजल के साथ दिखाते हैं।

जब अनफोल्ड किया जाता है, तो पैनल के ऊपरी बाएं कोने में एक इनर सेल्फी कैमरा सेंसर के लिए होल-पंच स्लॉट देखा जा सकता है। एक अन्य सेल्फी कैमरा यूनिट हैंडसेट के बाहर दिखाई देता है, जिसे बाहरी डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर फिट किया गया है। इसमें ट्रिपल स्पीकर सिस्टम दिखाया गया है।
Advertisement

इससे पहले, फोन में 8-इंच QHD+ (2560 x 1440 पिक्सल) OLED प्राइमरी पैनल और 6.5-इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) एक्सटर्नल डिस्प्ले होने की जानकारी मिली थी। फोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
Advertisement

इसके अलावा, हैंडसेट के ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32-मेगापिक्सल का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की संभावना है। दो सेल्फी कैमरों में दोनों 32-मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.