Samsung को टक्कर देने के लिए OnePlus ला रहा OnePlus V Fold और V Flip, लॉन्च से पहले ट्रेडमार्क साइट पर आए नजर

OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N से कुछ हद तक मिलता-जुलता हो सकता है, जिसे दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 फरवरी को क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में नए फोन लॉन्च करने वाली है।
  • OnePlus अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी भी कर रही है।
  • OnePlus ने OnePlus V Fold और V Flip के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है।

Cloud 11

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 7 फरवरी को क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में OnePlus 11R, OnePlus 11 5G और OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरफोन पेश करने वाली है। इन नए प्रोडक्ट्स के अलावा चीनी कंपनी जल्द ही अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी भी कर रही है। बताया जाता है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में नॉर्मल फोल्डिंग और क्लैमशेल डिवाइस दोनों शामिल हैं। OnePlus ने कथित तौर पर OnePlus V Fold और OnePlus V Flip स्मार्टफोन के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। फिलहाल वनप्लस के फोल्डेबल मॉडल के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है और यह भी साफ नहीं है कि फोन इस साल आएंगे या नहीं।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने OnePlus द्वारा अपने फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए फाइल किए गए ट्रेडमार्क का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया। लिस्टिंग से आगामी मॉडल के लिए OnePlus V Fold और OnePlus V Flip मॉनीकर्स का पता चलता है। दावा किया गया है कि इन डिवाइसेज में से एक की इंटरनल टेस्टिंग यूरोप समेत कई क्षेत्रों में शुरू हो गई है। कहा जाता है कि कंपनी होरिजोंटल फोल्डिंग स्मार्टफोन और क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
Advertisement

OnePlus ने अभी तक अपने फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। बीते साल अगस्त में OnePlus के को-फाउंडर पीट लाउ ने नाम और अन्य डिटेल्स का खुलासा किए बिना एक फोल्डेबल स्मार्टफोन के निर्माण के बारे में इशारा करते हुए ट्विटर पर हिंज की फोटो शेयर कीं।

OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N से कुछ हद तक मिलता-जुलता हो सकता है, जिसे दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 13 के साथ आने वाला है। वनप्लस क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट के दौरान फोल्डेबल फोन के लिए अपने प्लान की जानकारी का सोच सकती है। 7 रवरी को इवेंट में OnePlus 11R, OnePlus 11 5G और OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरफोन लॉन्च होंगे।
Advertisement

Samsung के फिलहाल फोल्डेबल स्मार्टफोन में काफी कुछ मौजूद है। OnePlus की सहयोगी कंपनी Oppo ने हाल ही में बीते साल दिसंबर में Find N2 और Find N2 Flip पेश किया था। आने वाले वनप्लस फोन का मुकाबला Samsung, Xiaomi Mix Fold 2 और Motorola के फोन से हो सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1792x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  10. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.