• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 6 जनवरी को लॉन्च करेगा Turbo 6 सीरीज, कंपनी ने किया वेरिएंट्स का खुलासा

OnePlus 6 जनवरी को लॉन्च करेगा Turbo 6 सीरीज, कंपनी ने किया वेरिएंट्स का खुलासा

OnePlus ने आखिरकार Turbo सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V, 8 जनवरी 2026 को बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लॉन्च होंगे।

OnePlus 6 जनवरी को लॉन्च करेगा Turbo 6 सीरीज, कंपनी ने किया वेरिएंट्स का खुलासा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6 Lone Black, Chasing Light Silver और Wilderness Green शेड्स में आएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo सीरीज 8 जनवरी 2026 को होगी लॉन्च
  • दोनों फोन्स में 9,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलने की उम्मीद
  • Turbo 6 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर
विज्ञापन

OnePlus ने अपनी नई OnePlus Turbo सीरीज की लॉन्च डेट आखिरकार कंफर्म कर दी है। बीते कुछ हफ्तों से लगातार लीक और रिपोर्ट्स में रहने के बाद अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V को 8 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही OnePlus ने दोनों स्मार्टफोन्स के कई अहम डिटेल्स शेयर कर दिए हैं, जिससे साफ है कि यह सीरीज हाई परफॉर्मेंस, बड़े बैटरी बैकअप और फास्ट रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पर फोकस करेगी। खास बात यह है कि दोनों ही मॉडल्स में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 मिलने की बात कही जा रही है, जो इन्हें आने वाले फ्लैगशिप-किलर सेगमेंट में मजबूत बनाती है।

OnePlus ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ पोस्ट के जरिए Turbo 6 और Turbo 6V के बारे में कई अहम जानकारियां शेयर की। Turbo 6 को कंपनी चार स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारेगी, जिनमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB शामिल हैं। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह फोन Lone Black, Chasing Light Silver और Wilderness Green शेड्स में आएगा। 

दूसरी तरफ, OnePlus Turbo 6V को थोड़ा किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा, जो 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसके कलर ऑप्शन्स में Lone Black, Nova White और Fearless Blue शामिल बताए जा रहे हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

डिस्प्ले को लेकर भी दोनों फोन्स में फर्क देखने को मिलेगा। यूं तो अभी अन्य स्पेसिफिकेशंस कंफर्म होना बाकी है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। वहीं, Turbo 6V में थोड़ा बड़ा 6.8-इंच का फ्लैट पैनल मिल सकता है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक सीमित रहेगा।

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: OnePlus

परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus Turbo 6 को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस किए जाने की बात कही जा रही है, जबकि Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी दोनों ही स्मार्टफोन्स में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, Turbo 6 में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V दोनों ही Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएंगे। इसके अलावा, इनमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, प्लास्टिक फ्रेम और IP68/69 रेटिंग जैसी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लॉन्च डेट नजदीक होने के साथ आने वाले दिनों में OnePlus इन फोन्स को लेकर और भी डिटेल्स शेयर कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »