OnePlus की दो और किफायती स्मार्टफोन लाने की तैयारी, वीडियो में मिली डिज़ाइन की झलक

Max J (@MaxJmb) ने Concept Creator के साथ कॉलेब्रेशन में OnePlus के दो आगामी बजट स्मार्टफोन की कल्पना की है। मैक्स जे ने ट्वीट करते हुए बताया है कि साझा की गई वीडियो पूरी तरह से उनकी कल्पना पर आधारित है, उन्हें लगता है कि वीडियो में जिस तरह के फोन की झलक दिखाई गई है कंपनी के फाइनल प्रोडक्ट्स भी कुछ इसी प्रकार के होंगे।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 3 अगस्त 2020 15:55 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो में दोनों ही OnePlus फोन सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ मौजूद हैं
  • इन दो फोन को ‘Billie 1' और ‘Billie 2' कोडनेम दिया गया है
  • यह अज्ञात वनप्लस स्मार्टफोन केवल अमेरिका में लॉन्च हो सकते हैं

एक फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, तो दूसरे में दिया गया है डुअल रियर कैमरा सेटअप

OnePlus Nord जैसे दो स्मार्टफोन का एक काल्पनिक वीडियो रेंडर सामने आया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि OnePlus आगामी बजट स्मार्टफोन देखने में कुछ इन्हीं की तरह होंगे। इन दो फोन को ‘Billie 1' और ‘Billie 2' कोडनेम दिया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोन का डिज़ाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord जैसा लगता है, लेकिन इन फोन में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और दूसरे फोन में डुअल रियर कैमरा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह फोन ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे या फिर इन्हें केवल अमेरिका के लिए ही खासतौर पर पेश किया जाएगा।
 

Max J (@MaxJmb) ने Concept Creator के साथ कॉलेब्रेशन में OnePlus के दो आगामी बजट स्मार्टफोन की कल्पना की है। मैक्स जे ने ट्वीट करते हुए बताया है कि साझा की गई वीडियो पूरी तरह से उनकी कल्पना पर आधारित है, उनको लगता है कि वीडियो में जिस तरह के फोन की झलक दिखाई गई है कंपनी के फाइनल प्रोडक्ट्स भी कुछ इसी प्रकार के होंगे। रेंडर्स में दो स्मार्टफोन को दिखाया गया है, जो देखने में काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord जैसे लगते हैं। हालांकि सबसे बड़ा अंतर कैमरा में देखा जा सकता है। वीडियो दिखाए गए फोन में केवल एक सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है। इसके अलावा दोनों में से एक फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिखा है, जबकि दूसरा फोन डुअल रियर कैमरे के साथ दिखाया गया है।

संभावना है कि दोनों ही फोन को अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, OnePlus ने नॉर्ड को केवल भारत और यूरोप में ही लॉन्च किया था न कि अमेरिकी मार्केट में। हालांकि, वनप्लस के को-फाउंडर Carl Pie ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्ड ब्रांडेड फोन इस साल के अंत तक अमेरिका में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा, ‘Billie' कोडनेम पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है, इससे पहले भी यह कोडनेम गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आ चुका है। जिसमें सामने आया था कि यह अज्ञात वनप्लस फोन स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मॉडल नंबर BE2028 के साथ लिस्ट था।

गौरतलब है कि वनप्लस ने इस साल की शुरुआत में अपने 5जी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का ऐलान कर दिया था, और साल 2020 में लॉन्च हुए अब-तक इसके सभी फोन 5जी सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं। अगर वनप्लस अपने आगामी स्मार्टफोन कम कीमत को ज़ारी रखती है, तो वह अपने फोन में हाल ही में लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जो कि इस सीरीज़ के लिए तैयार की पहली 5जी चिप है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, Snapdragon 690, 5G, OnePlus Nord Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.