OnePlus लेकर आएगी एक और नॉर्ड-ब्रांडेड फोन

पेई ने Wired को बताया कि नॉर्ड-ब्रांड वाला फोन इस साल के आखिर में अमेरिका में लॉन्च होगा। यह निश्चित रूप से, भारत और यूरोप में लॉन्च हुए OnePlus Nord के थोड़ा अलग होगा।

OnePlus लेकर आएगी एक और नॉर्ड-ब्रांडेड फोन

OnePlus Nord को भारत और यूरोप में 21 जुलाई को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • अमेरिकी बाज़ार में साल के अंत में होगी एक नए OnePlus Nord मॉडल की एंट्री
  • Snapdragon 690 चिपसेट से हो सकता है लैस
  • भारत में Snapdragon 765G चिपसेट से लैस आता है वनप्लस नॉर्ड
विज्ञापन
OnePlus Nord को भारत और यूरोप में 21 जुलाई को लॉन्च किया गया था। हालांकि, वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने अब एक मीडिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस साल के अंत में एक नॉर्ड-ब्रांडेड फोन अमेरिकी बाजार में भी पेश किया जाएगा। चीनी कंपनी की नई पेशकश मूल OnePlus Nord के थोड़ी अलग होगी, हालांकि यह फोन भी 'किफायती' फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इस बीच, OxygenOS के जरिए इसका अंदाज़ा लगाया गया है कि नए OnePlus Nord वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट दिया जा सकता है।

पेई ने Wired को बताया कि नॉर्ड-ब्रांड वाला फोन इस साल के आखिर में अमेरिका में लॉन्च होगा। यह निश्चित रूप से, भारत और यूरोप में लॉन्च हुए OnePlus Nord के थोड़ा अलग होगा। याद दिला दें कि कंपनी ने नॉर्ड के लॉन्च से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि फोन अमेरिका में लॉन्च नहीं होगा।

अब पेई के द्वारा साझा की गई लेटेस्ट जानकारी से यह साफ है कि OnePlus अमेरिकी बाज़ार के लिए एक नया फोन बना रही है, जो कुछ नए स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है और आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है - शायद अफवाहों में बने हुए OnePlus 8T सीरीज़ के लॉन्च से पहले।

Pei ने मूल OnePlus Nord और इसके नए विकल्प के बीच अंतर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि नया मॉडल केवल अमेरिकी बाज़ार के लिए होगा या भारत और अन्य बाजारों में भी पेश किया जाएगा। फिर भी, XDA Developers ने OxygenOS 10.5 के लेटेस्ट वर्ज़न में कुछ कोड प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है, जो आगामी OnePlus फोन की जानकारी देते हैं। इस फोन का कोडनेम "Billie" है।

OxygenOS सेटिंग्स एपीके फाइल में "isSM6350Products" नाम की एक विधि शामिल थी, जो मॉडल के नाम BE2025, BE2026, BE2028 और BE2029 की जानकारी देता है। ये सभी नए वनप्लस फोन के विभिन्न वेरिएंट हो सकते हैं। मॉडल के नामों में "बीई" अक्षर एक लोकप्रिय अमेरिकी गायक और गीतकार Billie Eilish (बिली आइलिश) की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि मौजूदा OnePlus Nord में AC2001 और AC2003 मॉडल नंबर हैं, जहां "AC" कोडनेम एक प्रसिद्ध स्वीडिश डीजे और रिकॉर्ड निर्माता "Avicii" से प्रेरित हैं।

कोडनेम के अलावा, यह विधी फोन पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट की उपस्थिति की ओर इशारा करती है, क्योंकि SM6350 इस नई चिप का पार्ट नंबर है, जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »