OnePlus Pad 2 Pro आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 8 Elite, 16GB RAM के साथ देगा दस्तक

OnePlus कथित तौर पर OnePlus Pad 2 Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 10:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर OnePlus Pad 2 Pro पर काम कर रहा है।
  • OnePlus Pad 2 Pro में 13.2 इंच की 3.4K LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Pad 2 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

OnePlus Pad Pro में 12GB रैम है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus Pad 2 Pro पर काम कर रहा है जो कि फ्लैगशिप OnePlus Pad Pro टैबलेट का अपग्रेड होने की उम्मीद है। टैबलेट को हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया था, जिसमें इसकी 80W फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का पता चला। अब यह गीकबेंच पर भी नजर आया है, जहां इसके प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस के बारे में खुलासा हुआ है। आइए OnePlus Pad 2 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Pad 2 Pro यहां आया नजर


OnePlus Pad 2 Pro मॉडल नंबर OPPO OPD2409 के साथ गीकबेंच पर नजर आया है, जिसमें 8 कोर प्रोसेसर का खुलासा किया गया है जिसमें 2 कोर 4.32GHz तक जाते हैं, जबकि बाकि 6 कोर 3.53GHz पर क्लॉक किए जाते हैं। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि टैबलेट एंड्रॉयड15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 16GB RAM दी गई है। पिछली रिपोर्टों से पता चला था कि टैबलेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा। इसने सिंगल-कोर टेस्ट पर 2633 प्वाइंट और गीकबेंच 6 के मल्टी-कोर टेस्ट पर 7779 प्वाइंट बनाए हैं।


OnePlus Pad 2 Pro Specifications (Expected)


OnePlus Pad 2 Pro में 13.2 इंच की 3.4K LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2.8K है। इस टैबलेट में 1TB तक का UFS 4.0 स्टोरेज और LPDDR5x RAM मिलेगी जो पावर यूजर्स और मल्टीटास्कर्स को ध्यान में रखकर तैयार हुई है। यह टैबलेट 10,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 2 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। Pad 2 Pro में आगामी Oppo Pad 4 Pro जैसे स्पेसिफिकेशंस हैं, जिसे अप्रैल 2025 में चीन में लॉन्च किया जाना है। दोनों टैबलेट सप्लाई-चेन रिसोर्स शेयर करते हैं, हालांकि सॉफ्टवेयर और डिजाइन में अंतर का अभी भी खुलासा नहीं हुआ है। OnePlus ने अभी तक Pad 2 Pro की लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन Oppo की टाइमलाइन इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च का सुझाव देती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 3 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

3200x2120 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.