Oppo Pad 4 Pro होगा पहला Snapdragon 8 Elite टैबलेट, गीकबेंच पर आया नजर, जानें

Oppo कथित तौर पर Oppo Pad 4 Pro पर काम कर रहा है।

Oppo Pad 4 Pro होगा पहला Snapdragon 8 Elite टैबलेट, गीकबेंच पर आया नजर, जानें

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad Air में 10.36 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo कथित तौर पर Oppo Pad 4 Pro पर काम कर रहा है।
  • मॉडल नंबर OPD2409 वाला Oppo टैबलेट गीकबेंच के डेटाबेस में नजर आया है।
  • गीकबेंच लिस्ट से पता चला कि Oppo Pad 4 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस है।
विज्ञापन
Oppo कथित तौर पर Oppo Pad 4 Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि चीन में 2025 की पहली छमाही में दो स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर वाले टैबलेट आएंगे। आगामी टैबलेट में Oppo Pad 4 Pro के साथ OnePlus Pad 2 Pro शामिल हैं। Pad 4 Pro गीकबेंच पर नजर आया है, जिससे कंफर्म हुआ है कि इसमें हाई एंड चिपसेट होगा। आइए Oppo Pad 4 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Pad 4 Pro आया गीकबेंच पर नजर


मॉडल नंबर OPD2409 वाला एक नया Oppo टैबलेट गीकबेंच के डेटाबेस में नजर आया है। इसी डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर 80W फास्ट चार्जर के साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स से पता चला है कि चीन में लॉन्च होने पर Oppo OPD2409 को Oppo Pad 4 Pro के तौर पर बेचा जाएगा।


Oppo Pad 4 Pro Specifications


गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Oppo Pad 4 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस है। हालांकि, लिस्टिंग में चिपसेट का नाम साफतौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन CPU और GPU डिटेल से पुष्टि होती कि यह SD8E है। अफवाहों से पता चला है कि Oppo Pad 4 Pro नए Find X8 सीरीज डिवाइस के साथ डेब्यू करेगा, जिन्हें अप्रैल में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि Pad 4 Pro दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट बेस्ड टैबलेट के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो यह पता चला है कि टैबलेट 16GB रैम से लैस है और एंड्रॉयड 15 पर चलता है। सिंगल-कोर टेस्ट में इसने 2,628 प्वाइंट हासिल किए और मल्टी-कोर टेस्ट में इसने 7,892 प्वाइंट हासिल किए। रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Pad 4 Pro में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका 3.4K रेजोल्यूशन है। इस टैबलेट में 12,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। अभी तक टैबलेट के बारे में अन्य जानकारी नहीं आई हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »