OnePlus Nord को इन बदलावों के साथ मिला नया OxygenOS अपडेट

OnePlus Nord अपडेट के चेंजलॉग में केवल ‘Improved system stability' का उल्लेख किया गया है, हालांकि यह साफ नहीं किया है कि किस प्रकार का सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स यह अपडेट लेकर आया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 13:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord को लेटेस्ट अपडेट में मिली सिस्टम स्टेबिल्टी
  • लॉन्च के बाद से वनप्लस नॉर्ड को मिल चुके हैं तीन अपडेट्स
  • वनप्लस नॉर्ड के लेटेस्ट अपडेट का फर्म वेयर वर्ज़न OxygenOS 10.5.3.AC01DA

OnePlus Nord की सेल आज 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है

OnePlus Nord स्मार्टफोन को नया OxygenOS अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने ऐलान करते हुए बताया कि यह अपडेट इम्प्रूव सिस्टम स्टेबिल्टी के साथ आता है। आपको बता दें, वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक इस स्मार्टफोन को तीन ऑक्सिज़नओएस अपडेट मिल चुके हैं, जो कि भारत, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में रोलआउट किया गया है। फोन की सेल भारत में शुरू हो चुकी है, जो कि Amazon, OnePlus.in और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, वनप्लस 10 अगस्त को OxygenOS 11 के फाइनल डेवलपर के प्रीव्यू बिल्ड को भी जारी करेगा।
 
 

OnePlus Nord update changelog

आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, लेटेस्ट OnePlus Nord अपडेट OxygenOS 10.5.3 फर्मवेयर वर्ज़न OxygenOS 10.5.3.AC01DA के साथ भारत में ज़ारी किया गया है। इस चेंजलॉग में केवल ‘Improved system stability' का उल्लेख किया गया है, हालांकि यह साफ नहीं किया है कि किस प्रकार का सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स यह अपडेट लेकर आया है। जैसे कि हमने बताया यह वनप्लस नॉर्ड को मिला तीसरा अपडेट है, वनप्लस नॉर्ड फोन दो हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था।

पहला अपडेट वनप्लस नॉर्ड में कोई इंटरफेस-स्तर का बदलाव लेकर नहीं आया था, बल्कि इस अपडेट में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन किया गया था। इसके तहत वनप्लस नॉर्ड में 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पावर क्षमता को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया था। दूसरा अपडेट जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया था, जिसमें समान्य फिक्स और OnePlus Buds इंटीग्रेशन शामिल था।  
 

OnePlus Nord price in India, sale details

जैसे कि हमने बताया वनप्लस नॉर्ड की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ग्राहकों को 27,999 रुपये में और 12 जीबी  + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में मिलेगा। OnePlus Nord का 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। लेकिन 24,999 रुपये वाले इस वेरिएंट की सेल की शुरुआत सितंबर महीने में होगी। बता दें कि ग्राहक वनप्लस नॉर्ड को ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में खरीद सकते हैं।
 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।
Advertisement

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  3. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  4. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  5. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  6. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  7. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  8. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  9. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  10. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.