8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा और स्‍नैपड्रैगन 695 SoC के साथ आएगा OnePlus Nord N30 5G!

OnePlus Nord N30 5G : यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा, जिस पर ऑक्‍सीजन ओएस की लेयर होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 मई 2023 18:02 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है
  • फोन में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया जाएगा
  • इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G जैसे हैं

OnePlus Nord N30 5G में आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

कई बार स्‍मार्टफोन कंपनियां किसी डिवाइस को अलग-अलग नाम से लॉन्‍च कर यूजर्स को फ्रेश फील कराने की कोशिश करती हैं। अगले कुछ दिनों में वनप्‍लस (OnePlus) ऐसा ही एक स्‍मार्टफोन अमेरिकी मार्केट में उतार सकती है। OnePlus Nord N30 5G कही जाने वाले यह डिवाइस OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का रीब्रैंडेड वर्जन कही जा रही है, जिसे भारत में पहले ही लॉन्‍च किया जा चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

माईस्‍मार्टप्राइस ने गीकबेंच लिस्टिंग का हवाला देते हुए बताया है कि OnePlus Nord N30 5G में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम होगी। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा, जिस पर ऑक्‍सीजन ओएस की लेयर होगी। रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच रिजल्‍ट में इस डिवाइस ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 888 और 2076 पॉइंट्स हासिल किए। इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G से मिलते हैं। 

कहा गया है कि OnePlus Nord N30 5G में आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन सेंसर 108 मेगापिक्‍सल का होने की उम्‍मीद है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी हो सकती है, जो 67W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फ्रंट में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। 

बात करें, OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की, तो इसमें 6.72 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह फोन भी स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108-मेगापिक्सल का सैमसंग HM6 सेंसर है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 195 ग्राम है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.