OnePlus ला रही एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, OnePlus Nord N30 5G के डिजाइन से उठा पर्दा

OnePlus Nord N30 5G के लीक रेंडर्स सामने आए हैं, जिससे फोन को डिजाइन का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 12:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus यूएस में नया Nord सीरीज स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है।
  • OnePlus Nord N30 5G के रेंडर्स लीक हुए हैं, जिससे डिजाइन का खुलासा हुआ।
  • OnePlus Nord N30 5G, OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: OnePlus

चीनी स्मार्टफोन दिग्गज OnePlus यूएस में नया Nord सीरीज स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर OnePlus Nord N30 5G हो सकता है। बीते कुछ दिनों पहले यह स्मार्टफोन गूगल प्ले लिस्टिंग में देखा गया था। अब आधिकारिक रूप से घोषणा से पहले ही OnePlus Nord N30 5G के रेंडर्स लीक हुए हैं, जिससे इस फोन के डिजाइन का खुलासा हुआ। यहां हम आपको वनप्लस नॉर्ड एन30 5जी के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 
OnePlus Nord N30 5G कुछ दिनों पहले गूगल प्ले लिस्टिंग में नजर आया था।  चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के आगामी मिड रेंज फोन के बारे में काफी कुछ पता चला था।  अगर स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord N30 5G, OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Nord CE 3 Lite 5G फिलहाल भारत समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध है। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी काफी हद तक नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी जैसे हैं तो इससे जाहिर होता है कि यह एक नए नाम वाला Nord CE 3 Lite 5G है। फोटो में नजर आ रहा स्मार्टफोन ब्राइट लाइम कलर में है।
 

OnePlus Nord N30 5G के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


जैसा कि OnePlus Nord N30 5G जैसा कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा तो इसमें समान फीचर दिए जा सकते हैं। इस फोन में 6.72 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। OnePlus Nord N30 5G में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंटम में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो  OnePlus फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करेगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  4. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  6. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  7. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  8. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  9. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  10. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.