OnePlus Nord N200 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 5,000mAh बैटरी से होगा लैस!

OnePlus Nord N200 5G के लॉन्च के बारे में अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है मगर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जून 2021 12:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/2.2 लेंस के साथ होगा।
  • स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढाया जा सकता है।

OnePlus Nord N200 5G में 6.49 इंच की फुल एचडीप्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होगी।

OnePlus Nord N200 5G के लॉन्च के बारे में अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है मगर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो गई हैं। OnePlus के इस आने वाले बजट स्मार्टफोन के कुछ ऑफिशल जैसे दिखने वाले रेंडर एक टिप्स्टर ने शेयर किए हैं। कहा जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 एसओसी चिपसेट हो सकता है। इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी होने की बातें सामने आई हैं और साथ ही एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है। OnePlus के सीईओ Pete Lau के द्वारा जो फोटो शेयर की गई थी, टिप्स्टर द्वारा शेयर किया गया यह रेंडर उस इमेज से मेल खाता है। 
 

OnePlus Nord N200 5G specifications

जाने माने टिप्स्टर इवान ब्लास ने OnePlus Nord N200 5G फोन की स्पेसिफिकेशन की पूरी लिस्ट ही शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि यह एंड्रॉयड 11 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर रन करेगा। पिछले सप्ताह वन प्लस के सीईओ पेटे लाऊ ने शेयर किया था कि इस स्मार्टफोन में 6.49 इंच की 1080p LCD डिस्प्ले होगी। अब जो स्पेसिफिकेशन लीक हुई हैं उनमें भी वही जानकारी सामने आई है। 
Advertisement

OnePlus Nord N200 5G में 6.49 इंच की फुल एचडीप्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होगी जिसमें 405ppi की पिक्सल डेन्सिटी होगी। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 बताया गया है और रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 480 SoC चिपसेट है जिसे Adreno 619 GPU के साथ ही 4GB of LPDDR4x रैम और 64GB की UFS 2.1 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढाया जा सकता है। 

कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord N200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/2.2 लेंस के साथ होगा। दूसरे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है जिसमें f/2.4 लेंस हो सकता है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस होगा जिसमें f/2.4 लेंस हो सकता है। फ्रंट की ओर फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर f/2.05 अपर्चर के साथ हो सकता है। 
Advertisement
 
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो फोन में 5जी, ड्यूल बैंड वाइ-फाइ, ब्लूटुथ वी5.1, एनएफसी, जीपीएस/A-जीपीएस, 3.5 एमएम का हैडफोन जैक और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हो सकता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है और 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। सेंसर्स की बात करें तो फोन में एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट, प्रोक्सिमिटी, बैरोमीटर और एक साइड माउंड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस फोन का आकार 163.1x74.9x8.3mm बताया गया है और भार 189 ग्राम कहा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे पहले आए OnePlus Nord N100 की तरह ही OnePlus Nord N200 भी भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। यह विशेष रूप से यूएस और कनाड़ा के लिए ही उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.