ऐसा दिखता है OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन, 15 जून को होगा लॉन्च!

रिपोर्ट में फोन की तस्वीर के साथ यह जानकारी दी गई है कि फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है, कि इस फोन में 6.49 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।

ऐसा दिखता है OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन, 15 जून को होगा लॉन्च!

OnePlus Nord N200 5G फोन ब्लुइश-ग्रे बैक पैनल के साथ आ सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N200 5G में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है
  • सेल्फी के लिए फोन में मिलेगा होल-पंच कटआउट
विज्ञापन
OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन का कथित फर्स्ट लुक कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ सामने आया है। हाल ही में सामने आए लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद वनप्लस के सीईओ ने इस फोन से जुड़ी जानकारियों से पर्दा उठाया है। पिछले दिनों OnePlus Nord CE 5G की लॉन्चिंग के साथ कंफर्म किया गया था कि जल्द ही कंपनी वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन भी लॉन्च कर सकती है। जहां वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन 10 जून को भारत में दस्तक देने वाला है, वहीं अब लेटेस्ट लीक में यह सामने आया है कि वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन 15 जून को लॉन्च हो सकता है।

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने कथित तौर पर Pcmag को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारियों से पर्दा उठाया है। रिपोर्ट में फोन की तस्वीर के साथ यह जानकारी दी गई है कि सीईओ ने इस फोन को सबसे किफायती 5जी डिवाइस बताया है। इसके अलावा, उन्होंने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है, जैसे कि इस फोन में 6.49 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।

जैसे कि हमने बताया रिपोर्ट में फोन की तस्वीर को भी साझा किया गया है, जिससे हम फोन का डिज़ाइन देख सकते हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि फोन के किनारे घुमावदार है और इसमें काफी कम बेजल्स मौजूद हैं। वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन ब्लुइश-ग्रे बैक पैनल देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसे बगल में एलईडी लाइट स्थित है। वहीं, फोन के बैक पैनल के बीचोबीच वनप्लस का लोगो भी देखा जा सकता है। फ्रंट पैनल की बात करें, तो सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है जो कि टॉप-राइट कॉर्नर में स्थित है।

यह तो रही फोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात, इसके अतिरिक्त टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन 15 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.49 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »