OnePlus Nord को मिला पहला अपडेट, कैमरा को बनाया गया और बेहतर

OnePlus Nord के इस लेटेस्ट OxygenOS अपडेट का वर्ज़न 10.5.1 है। वनप्लस ने फिलहाल इस अपडेट को रिव्यू यूनिट के लिए रोलआउट किया है। हालांकि, संभावना है कि यह अपडेट रिटेल वर्ज़न में प्रीलोडेड आ सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 जुलाई 2020 13:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord का यह अपडेट डेप्थ सेंसर में लाता है सुधार
  • इस अपडेट का साइज़ है 103 एमबी
  • वनप्लस नॉर्ड की सेल 4 अगस्त से होगी शुरू

भारत में 21 जुलाई को लॉन्च हुआ था OnePlus Nord

OnePlus Nord को अपना पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। बता दें, यह स्मार्टफोन भारत में 21 जुलाई को ही लॉन्च किया गया है, जिसकी सेल 4 अगस्त से शुरू होगी। फोन की सेल शुरू होने से पहले इस फोन को अपना पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुका है। हालांकि, यह अपडेट वनप्लस नॉर्ड में कोई इंटरफेस-स्तर का बदलाव लेकर नहीं आया है, बल्कि इसमें फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन आदि शामिल है। इसके अलावा इस वनप्लस नॉर्ड अपडेट में सिस्टम स्टेबिल्टी को इम्प्रूव किया गया है और वीडियो कॉलिंग प्रफोर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। वनप्लस ने फिलहाल इस अपडेट को रिव्यू यूनिट के लिए रोलआउट किया है। हालांकि, संभावना है कि यह अपडेट रिटेल वर्ज़न स्मार्टफोन में प्रीलोडेड आ सकता है।

OnePlus Nord के इस लेटेस्ट OxygenOS अपडेट का वर्ज़न 10.5.1 है। इसमें ऑप्टिमाइज्ड वीडियो कॉलिंग परफॉर्मेंस के साथ-साथ डेप्थ सेंसर इफेक्ट और इंडोर इमेज़ क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ करके रियर कैमरा परफॉर्मेंस में भी सुधार किया गया है। इसके अलावा, 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पावर क्षमता को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। ऐसे में यह लेटेस्ट अपडेट वनप्लस नॉर्ड की पूरे कैमरा अनुभव और सिस्टम की स्थिरता को सुधारता है।

Advertisement

OnePlus ने इस अपडेट को OxygenOS 10.5.1.AC01DA वर्ज़न के साथ रोलआउट किया है। इस अपडेट का साइज़ 103 एमबी है।

याद दिला दें, वनप्लस नॉर्ड 21 जुलाई मंगलवार को लॉन्च किया गया था, जो कि तीन कन्फिग्यरेशन में आता है। भारत में वनप्लस नॉर्ड की शुरुआती कीमत 24,999 है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 
 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।
Advertisement

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus, OxygenOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.