OnePlus Nord में होगा Snapdragon 765G चिपसेट

OnePlus Nord के बारे में अभी सब कुछ एक रहस्य है। हालांकि, पिछले लीक से पता चलता है कि फोन में 12 जीबी तक रैम, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी-कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 17:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा
  • वनप्लस डॉक्यूमेंट्री में मिल चुकी है ट्रिपल रियर कैमरा की झलक
  • इस महीने लॉन्च हो सकता है वनप्लस नॉर्ड

OnePlus Nord की कीमत 500 डॉलर (लगभग 37,800 रुपये) से कम होगी

OnePlus Nord कंपनी का आगामी "किफायती" स्मार्टफोन है और आज यह स्मार्टफोन कुछ चुनिंदा मार्केट में लिमिटेड प्री-ऑर्डर के रूप में उपलब्ध भी कराया गया है। इसके बावजूद फोन काफी हद तक एक रहस्य बना हुआ है। अब, कंपनी के सह-संस्थापक Carl Pei ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड Snapdragon 765G चिपसेट पर काम करेगा और इसकी पुष्टि क्वालकॉम की यूके यूनिट भी एक ट्वीट के जरिए कर चुकी है। कार्ल पेई ने एक ऑनलाइन पब्लिकेशन को दिए इंटरव्यू में बताया कि OnePlus Nord में क्वालकॉम का मिड-रेंज 5जी चिपसेट दिया जाएगा।

TechRadar की एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्ल पेई ने पुष्टि की है कि OnePlus Nord में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट होगा। भले ही स्नैपड्रैगन 765जी क्वालकॉम से फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ प्रोसेसर से कम शक्तिशाली है, लेकिन यह परफॉर्मेंस पर बहुत अधिक समझौता किए बिना फोन की कीमत को कम रखने में मदद करेगा।
Advertisement
 

वनप्लस नॉर्ड के कैमरों के बारे में बात करते हुए पेई ने कहा, (अनुवादित) “हमने देखा है कि कैमरा किसी स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर है। यह नंबर यूज़केस में से एक है, इसलिए यदि हम एक महान प्रोडक्ट बनाना चाहते हैं, तो कैमरा को महान होना चाहिए। वनप्लस नॉर्ड के साथ हम एक फ्लैगशिप स्तर का कैमरा मिड-रेंज प्राइस रेंज में ला रहे हैं, जो मुझे लगता है कि उपभोक्ताओं को काफी पसंद आएगा।" इससे पता चलता है कि OnePlus Nord कैमरा विभाग में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के काफी समान हो सकता है।

वनप्लस नॉर्ड के बारे में अभी सब कुछ एक रहस्य है। हालांकि, पिछले लीक से पता चलता है कि फोन में 12 जीबी तक रैम, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी-कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा, OnePlus की कीमत 500 डॉलर (लगभग 37,800 रुपये) से कम होगी। वनप्लस यूके वेबसाइट, जहां फोन प्री-ऑर्डर के लिए पेश किया गया था के अनुसार, अब अलगा प्री-ऑर्डर 8 जुलाई को और 15 जुलाई को होगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.