OnePlus Nord CE 5G भारत में 64MP कैमरा और 12GB तक रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत

भारत में OnePlus Nord CE 5G की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें  6GB + 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2021 20:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है
  • 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला नया वनप्लस फोन 12GB तक रैम से है लैस
  • इसमें 64MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ मिलता है Snapdragon 750G चिपसेट

OnePlus Nord CE 5G की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है

OnePlus Nord CE 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च किए गए मूल OnePlus Nord के ऊपर कुछ अपग्रेड लाता है। नए वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी के कई आकर्षणों में से एक इसका पतला और हल्का डिज़ाइन है। कंपनी का कहना है कि अक्टूबर 2018 में लॉन्च किए गए OnePlus 6T के बाद से यह कंपनी का सबसे पतला फोन है। स्मार्टफोन के बैक में मैट फिनिश दी गई है और यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में आता है। फोनस 12GB तक रैम और Snapdragon 750G चिपसेट से लैस है।
 

OnePlus Nord CE 5G price in India, availability

भारत में OnePlus Nord CE 5G की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें  6GB + 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट आता है। फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और टॉप एंड 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। यह ब्लू वॉयड, चारकोल इंक और सिल्वर रे कलर ऑप्शन में आता है। ग्राहक OnePlus Nord CE 5G को 16 जून से Amazon और OnePlus.in के जरिए खरीद सकेंगे। नए वनप्लस फोन की प्री-बुकिंग 11 जून से शुरू होगी।
Advertisement

OnePlus Nord CE 5G पर लॉन्च ऑफर भी दिए जाएंगे। फोन को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड या ईएमआई लेनदेन के जरिए खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
 

OnePlus Nord CE 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus Nord CE 5G में Android 11 पर आधारित OxygenOS 11 मिलता है। फोन 6.43 इंच के FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर काम करता है, जिसे Adreno 619 जीपीयू और 12GB तक रैम के साथ जोड़ा है। फोटो और वीडियो के लिए, वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.79 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, f/2.25 अपर्चर से लैस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.45 है और यह भी EIS सपोर्ट करता है।
Advertisement

OnePlus Nord CE 5G में 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ NavIC, एनएफसी, यूएसबी Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें नॉयस कैंसलेशन सपोर्ट वाला सुपर लीनियर स्पीकर शामिल है।

स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो OnePlus Nord पर उपलब्ध बैटरी से 385mAh अधिक है। फोन Warp Charge 30T Plus तकनीक सपोर्ट करता, जो OnePlus Nord में शामिल Warp Charge 30T से बेहतर है। कंपनी का कहना है कि नई तकनीक बैटरी को आधे घंटे में शून्य से 70 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है।
Advertisement

OnePlus Nord CE 5G का डायमेंशन 159.2x73.5x7.9mm और वज़न 170 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • Bad
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. Apple Event 2026 LIVE: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro मॉडल्स और iPhone Duo फोल्डेबल फोन यहां देखें सभी अपडेट्स
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  2. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  5. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  6. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  7. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  8. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  9. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  10. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.