OnePlus Nord CE 4 की गिरी कीमत, Amazon सेल पर बैंक ऑफर का अखिरी दिन, जल्द करें

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 में OnePlus Nord CE 4 को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 4 की गिरी कीमत, Amazon सेल पर बैंक ऑफर का अखिरी दिन, जल्द करें

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord CE 4 में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT600 प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Nord CE 4 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है।
विज्ञापन
Amazon पर चल रही Amazon Great Indian Festival Sale 2024 पर आज बैंक ऑफर का आखिरी दिन है। अगर आप 20 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो ज्यादा फायदा पाने का आज आखिरी दिन है। जी हां ई-कॉमर्स साइट OnePlus Nord CE 4 पर कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर और कूपन ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। आइए OnePlus Nord CE 4 पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord CE 4 Price & Offers


ई-कॉमर्स साइट Amazon पर OnePlus Nord CE 4 का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से 500 रुपये की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो विभिन्न बैंकों के कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1500 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन इस साल अप्रैल, 2024 में 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
 

OnePlus Nord CE 4 Specifications


OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10+ सपोर्ट है। OnePlus Nord CE 4 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 4 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Nord CE 4 में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 75.3 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 186 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • कमियां
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »