• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite के रेंडर्स लीक, फोन में होगा पंचहोल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा!

OnePlus Nord CE 2 Lite के रेंडर्स लीक, फोन में होगा पंचहोल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा!

OnePlus Nord 2 CE Lite 5G में 6.59 इंच की फुलएचडी फ्लूइड डिस्प्ले होगी।

OnePlus Nord CE 2 Lite के रेंडर्स लीक, फोन में होगा पंचहोल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा!
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
  • फोन में ग्लॉसी फिनिश वाला रियर पैनल देखने को मिल सकता है।
  • रियर पैनल में आयताकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 Lite के रेंडर्स कथित तौर पर लीक हो गए हैं। लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन का मॉड्यूल हाल ही में लॉन्च किए गिए रियलमी स्मार्टफोन्स के जैसा दिखता है। फोन में पंच होल कटआउट में सेल्फी कैमरा होने की बात कही गई है। इसमें Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। 

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord CE 2 Lite में ग्लॉसी फिनिश वाला रियर पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें रियर पैनल में आयताकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। मॉड्यूल में दो बड़े कैमरा सेंसर होंगे और एक छोटा कैमरा सेंसर होगा जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। लीक हुए रेंडर्स को देखने पर पता चलता है कि फ्रंट में फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है जो डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा। इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट होगा। 

OnePlus Nord CE 2 Lite के लिए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। यह सेंसर फोन की दाईं ओर की स्पाइन पर मौजूद होगा। वहीं, वॉल्यूम बटन और हाइब्रिड सिम स्लॉट फोन की बाईं स्पाइन में होंगे। फोन में यूएसबी टाइप-सी, स्पीकर ग्रिल और 3.5mm हेडफोन जैक भी होगा। पब्लिकेशन के मुताबिक, यह पहला Nord फोन होगा जो आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा हाई रेजॉल्यूशन वाला होगा और उसके साथ 2 मेगापिक्सल के दो और कैमरा होंगे। फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं होगा, ऐसा कहा गया है।  

OnePlus Nord 2 CE Lite 5G specifications (expected)
इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि OnePlus Nord 2 CE Lite 5G में 6.59 इंच की फुलएचडी फ्लूइड डिस्प्ले होगी। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC देखने को मिल सकता है जिसे 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128 जीबी या 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्रंट में देखने को मिल सकता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »