4500mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ OnePlus Nord CE 2 5G इस दिन होगा लॉन्च, ये होगी कीमत

प्राइमरी कैमरा के तौर पर इसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया जा सकता है।

4500mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ OnePlus Nord CE 2 5G इस दिन होगा लॉन्च, ये होगी कीमत

Nord CE 2 5G में 6.4 इंच की फुल एचडीप्लस AMOLED डिस्प्ले हो सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ 128/256 जीबी स्टोरेज होगी।
  • Nord CE 2 में Android 12 OS पर OxygenOS 12 स्किन देखने को मिल सकती है।
  • OnePlus Nord CE 2 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 5G का लॉन्च अगले महीने ही देखने को मिल सकता है। खबर है कि कंपनी अपने मिड रेंज हैंडसेट को फरवरी में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन एक जाने माने टिप्स्टर ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। फोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन इससे पहले भी लीक हो चुके हैं जिसमें कहा गया था कि यह फरवरी 2022 में लॉन्च हो सकता है। अब एक अन्य टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि फोन 11 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। 
 

OnePlus Nord CE 2 5G Price

OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत भारत में 24,000 से 28,000 रुपये के बीच हो सकती है। बहुत संभव है कि फोन 25 हजार की मिड रेंज को पार नहीं करेगा। यह दो कलर वेरिएंट्स- ब्लैक और ग्रीन में लॉन्च हो सकता है। 
 

OnePlus Nord CE 2 5G Specifications (Expected)

टिप्स्टर मैक्स जंबोर ने OnePlus Nord CE 2 5G की लॉन्च डेट 11 फरवरी बताई है। एक ट्विटर पोस्ट के जरिए फोन की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए मैक्स जंबोर ने इसके कुछ मेन स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। टिप्स्टर के मुताबिक, Nord CE 2 5G में 6.4 इंच की फुल एचडीप्लस AMOLED डिस्प्ले हो सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। डिस्प्ले में पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है जो कि स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर दिया जा सकता है। बताई गई स्पेसिफिकेशन में इसके अंदर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी कहा जा रहा है।  

वनप्लस नॉर्ड सीई 2 के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 12 OS पर रन करेगा जिसके ऊपर OxygenOS 12 स्किन देखने को मिल सकती है। OnePlus Nord CE 2 5G ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें ग्राफिक्स के लिए माली G68 GPU दिया जा सकता है। फोन में 4500mAh की बैटरी हो सकती है जिसके साथ 65 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। शेयर की गई फोटो में इसके कैमरा मॉड्यूल के बारे में भी बताया गया है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा के तौर पर इसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा बताया जा रहा है। फोन में 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ 128/256 जीबी स्टोरेज कैपिसिटी दी जा सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »