OnePlus Nord 6 हो गया महंगा! 9000mAh बैटरी वाले फोन के लिए अब चुकाने होंगे इतने हजार ज्यादा

फोन पर 5 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मई 2026 11:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट को कंपनी ने 38,999 रुपये में लॉन्च किया था।
  • Amazon पर फोन बढ़ी हुई कीमतों के साथ लिस्टेड है।
  • फोन पर 5 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

OnePlus Nord 6 को कंपनी ने बीते महीने ही लॉन्च किया है और इसकी कीमत में कई हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने हालिया लॉन्च फोन OnePlus Nord 6 की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। फोन को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट को कंपनी ने 38,999 रुपये में मार्केट में उतारा था। इसके साथ ही 12GB + 256GB वेरिएंट भी पेश किया गया था। लेकिन अब लॉन्च के एक महीने के बाद ही कंपनी ने फोन की कीमत में भारी इजाफा कर दिया है। फोन में 9000mAh की धांसू बैटरी मिलती है और दमदार चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह और कितना बढ़ा है फोन का प्राइस। 

OnePlus Nord 6 की कीमत बढ़ गई है। दुनियाभर में चिप शॉर्टेज और मैमोरी की हाई डिमांड के चलते स्मार्टफोन कंपनियों पर फोन में ज्यादा लागत लगानी पड़ रही है। OnePlus Nord 6 को कंपनी ने बीते महीने ही लॉन्च किया है और इसकी कीमत में कई हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट को कंपनी ने 38,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी कीमत 41,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 12GB + 256GB वेरिएंट को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब फोन की कीमत 46,999 रुपये हो गई है। Amazon पर फोन बढ़ी हुई कीमतों के साथ लिस्टेड है। इसी तरह OnePlus Official Website पर भी फोन बढ़ी हुई कीमतों के साथ लिस्ट हो चुका है। यानी फोन पर 5 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। 

OnePlus एकलौती कंपनी नहीं है जिसने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले Samsung, Xiaomi, Vivo जैसे ब्रांड्स फोन की कीमतें बढ़ा चुके हैं। 3GB+64GB कंफिग्रेशन वाले एंट्री लेवल फोन जहां 6 से 7 हजार रुपये तक में आ रहे थे अब इन्हीं स्मार्टफोन्स को 10 हजार से कम में नहीं खरीदा जा सकता है। लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने हैंडसेट्स के दाम में इजाफा कर रही हैं जिनमें नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बढ़ोत्तरी 2027 तक जारी रहने वाली है जब स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि की कीमतें उछाल में रहेंगी। क्योंकि ग्लोबल लेवल मैमोरी चिप शॉर्टेज है और सप्लाई में कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज की कीमतों पर पड़ रहा है। 

OnePlus Nord 6 Specifications

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस मिल जाती है। Nord 6 फोन क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है। फोन के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent, flagship-grade display
  • Strong, consistent everyday performance
  • Stellar battery life
  • Strong value-for-money proposition
  • Bad
  • Cameras are decent, not segment-leading
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

9000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.