OnePlus Nord 6 में हो सकता है Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

OnePlus Nord 6 को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,019 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 प्वाइंट का स्कोर मिला है। आगामी स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 21:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट हो सकता है
  • यह चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

यह हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 6 की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Nord 5 की जगह ले सकता है। इसमें  Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,019 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 प्वाइंट का स्कोर मिला है। 

इसके चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन होने की अटकल है। Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2795 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus Nord 6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। OnePlus Turbo 6 में समान चिपसेट दिया गया था। इस ऑक्टाकोर चिपसेट का प्राइम CPU कोर 3.21 GHz पर क्लाक्ड है। आगामी स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM मिल सकता है। 

Advertisement

OnePlus Nord 6 को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,019 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 प्वाइंट का स्कोर मिला है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को TUV डेटाबेस पर देखा गया था। OnePlus Nord 6 की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इससे पहले इस स्मार्टफोन की IMEI, SIRIM और TDRA पर भी लिस्टिंग हुई है। हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच FHD+ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus Turbo 6 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की 80 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए NFC और मल्टी-बैंड GPS के विकल्प हैं। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus Turbo 6V को भी लाया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.