OnePlus Nord 3 आया गीकबेंच पर नजर, 16GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ देगा दस्तक

OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की सेंटर अलाइंड पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेस रेट है।

OnePlus Nord 3 आया गीकबेंच पर नजर, 16GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ देगा दस्तक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 2 में 6.43 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus जल्द ही OnePlus Nord 3 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है।
  • OnePlus Nord 3 मॉडल नंबर CPH2493 के साथ गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट हुआ।
  • वनप्लस नॉर्ड 3 में 6.74 इंच की सेंटर अलाइंड पंच होल AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन
चीनी टेक दिग्गज OnePlus जल्द ही OnePlus Nord 3 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। अब यह तक स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ चुका है। वनप्लस के आगामी फोन को लेकर कई लीक और अफवाहें भी सामने आई हैं। फोन का लाइट शॉट नजर आया था, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का इशारा मिला था। अब, OnePlus Nord 3 गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। यहां हम आपको वनप्लस नॉर्ड 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus Nord 3 मॉडल नंबर CPH2493 के साथ गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है, जो फोन के यूरोपियन वेरिएंट से संबंधित है। इसमें एक मदरबोर्ड का कोडनेम k6983v1_64 है। चिपसेट में 1.80GHz पर क्लॉक किए गए 4 कोर, 2.85GHz पर 3 कोर और 3.05GHz पर एक प्राइमरी कोर टिकिंग है। यह MediaTek Dimensity 9000 SoC से मिलता है। बेंचमार्क डाटाबेस से पता चला है कि Nord 3 में 16GB RAM है, जिससे संकेत मिलता है कि यह विशाल RAM के साथ आने वाला पहला नॉर्ड फोन होगा। आगामी वनप्लस फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। OnePlus Nord 3 ने गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,153 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 3,180 स्कोर किए हैं।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि OnePlus Nord 3, चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 2V के रीबैज वर्जन के तौर पर एंट्री कर सकता है। पिछली लीक्स में खुलासा हुआ था कि वनप्लस नॉर्ड 3 में 6.74 इंच की सेंटर अलाइंड पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेस रेट है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2772x1240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  2. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  3. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  4. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  5. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  6. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »