OnePlus 10R मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, वनप्लस कम्युनिटी सेल में गिरी कीमत

OnePlus Community सेल में OnePlus 10R के लिए शानदार डील और ऑफर की पेशकश की गई है।

OnePlus 10R मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, वनप्लस कम्युनिटी सेल में गिरी कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 10R 5G 6.7 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 10R 5G में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • OnePlus 10R 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus Community सेल में कई स्मार्टफोन्स के लिए शानदार डील और ऑफर की पेशकश की गई है। ऐसी ही एक बड़ी डील OnePlus 10R पर आई है जो कि इस दौरान 28,999 रुपये में मिल रहा है। OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। OnePlus 10R 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए वनप्लस 10आर पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 10R कम्युनिटी सेल के दौरान 30,000 रुपये से कम में मिल रहा


OnePlus 10R को बीते साल वनप्लस ने किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तहत 38,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड की वनप्लस कम्युनिटी सेल के दौरान इस फोन की खरीद पर फ्लैट 4 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट भी  मिल रहा है, जिसके बाद (8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट) इसकी कीमत सिर्फ 28,999 रुपये तक कम हो सकती है।

इस डील में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 2 हजार बैंक डिस्काउंट के साथ अमेजन पर उपलब्ध 4,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन शामिल है। इसी प्रकार 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सिर्फ 32,999 रुपये होगी।


OnePlus 10R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100-Max SoC से लैस है। OnePlus 10R 5G में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। OnePlus 10R 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 10R 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ  8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »