OnePlus Nord 3 5G भारत में होगा Nord Buds 2R के साथ लॉन्च, कंपनी की वेबसाइट पर आया नजर

OnePlus Nord 3 5G के साथ OnePlus Nord Buds 2R भी मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होने वाला है।
  • OnePlus Nord 3 5G को कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है।
  • OnePlus Nord 3 में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगले महीने भारत में दस्तक दे सकता है। अब यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर नजर आया है। OnePlus Nord 3 5G के साथ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी आ सकते हैं।

टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट के अनुसार, OnePlus Nord 3 5G को कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है। टिपस्टर के अनुसार, OnePlus Nord Buds 2R स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होने की सबसे ज्यादा संभावना है। इससे पहले OnePlus Nord 3 5G पहले ही इंडियन BIS वेबसाइट पर नजर आ चुका है। वहीं टिपस्टर ने मई के आखिर या जून की शुरुआत में लॉन्च होने का सुझाव दिया था।
Advertisement
 

OnePlus Nord 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord 3 में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें टॉप सेंटर पर होल पंच कटआउट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन MediaTek Dimensity 9000 SoC से लैस होगा। वनप्लस के इस फोन में 8GB/16GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Nord 3 5G, मार्च में लॉन्च हुए OnePlus Ace 2V का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Advertisement
 

OnePlus Nord Buds 2R के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर के अनुसार, OnePlus Nord 3 के साथ OnePlus Nord Buds 2R भी मार्केट में लॉन्च हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार, OnePlus Buds Pro 2R, Nord Buds Pro 2 का लो एंड वर्जन हो सकता है। नए ईयरबड्स में  एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC), ब्लूटूथ 5.3, डॉल्बी एटम्स सपोर्ट और 36 घंटे की बैटरी लाइफ है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.