4,500mAh बैटरी और वार्प चार्ज 65 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus Nord 2, कंपनी ने किया खुलासा

OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन भारत में कल 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 18:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 में मिलेगी 4,500mAh की बैटरी
  • वनप्लस नॉर्ड 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200-एआई प्रोसेसर से लैस होगा
  • फोन में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन
OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन भारत में कल 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। OnePlus ने आगामी मिड-रेज स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही कंफर्म कर दी थी। वहीं, कुछ जानकारी लीक्स के जरिए सामने आई है जिसमें फोन की कीमत भी शामिल है। वनप्लस नॉर्ड 2 फोन को चार कलर्स में पेश किया जा सकता है, जिसमें ब्लू हेज़, ग्रे सिएरा, ग्रीन वुड्स, और एक अज्ञात लाल कलर ऑप्शन शामिल हो सकता है।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए OnePlus ने कंफर्म किया है कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन 4,500 एमएएच बैटरी से लैस होगा और इसमें Warp Charge 65 सपोर्ट मिलेगा। ट्वीट में यह भी उल्लेख किया गया है कि वार्प चार्ज 65 फोन को 15 मिनट में फुल डे बैटरी प्रदान कर सकता है। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि वनप्लस नॉर्ड 2 को पूरे दिन चलाने के लिए कितनी प्रतिशत बैटरी चाहिए होगी।
 

हाल ही की रिपोर्ट्स में वनप्लस नॉर्ड 2 अलग कलर ऑप्शन में देखा गया था। यह ग्रीन वुड्स कलर हो सकता है, जो कि फोन के 12 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर ही मिलेगा। वनप्लस द्वारा रेड कलर ट्रीटमेंट प्राप्त करने वाला आखिरी स्मार्टफोन OnePlus 7 था, जो वनप्लस नॉर्ड 2 के रेड कलरवे की तुलना में अधिक चमकदार दिखा था।

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन का डिज़ाइन कंपनी ट्वीट के जरिए हाल ही में सार्वजनिक किया था। स्मार्टफोन का डिज़ाइन OnePlus 9 सीरीज़ जैसा प्रतीत हो रहा है। मिड-रेंज स्मार्टपोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, बिल्कुल वनप्लस 9 सीरीज़ की तरह।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड 2 5जी को लेकर यह कंफर्म कर दिया गया है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200-एआई प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि स्टैंडर्ड मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 का एन्हैंस्ड वर्ज़न है। यह मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला वनप्लस फोन होगा। इसके अलावा, वनप्लस नॉर्ड 2 5जी कई एआई-आधारित फीचर्स से लैस होगा। AI Photo Enhancement फीचर 22 अलग-अलग सिनैरियो को याद रखने में सक्षम है। वनप्लस नॉर्ड 2 OxygenOS 11 पर काम करेगा और इसे दो प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट्स प्राप्त होंगे। जबकि इस फोन को सिक्योरिटी अपडेट्स तीन साल तक प्राप्त होंगे।
Advertisement

स्मार्टफोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OnePlus Nord 2 फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आएगा, इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी होगा। फोन के 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत 31,999 रुपये होगी, जबकि फोन का 12 जीबी रैम मॉडल 34,999 रुपये की कीमत में आ सकता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.