3 कैमरों के साथ लॉन्च होगा OnePlus Nord 2, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने डिज़ाइन से उठाया पर्दा

लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OnePlus Nord 2 फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत 31,999 रुपये होगी, इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी होगा, जिसकी कीमत 34,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 जुलाई 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 में मिलेगा मीडियाटेकक डायमेंसिटी 1200-एआई प्रोसेसर
  • वनप्लस नॉर्ड 2 में मिल सकते हैं दो कॉन्फिग्रेशन
  • OnePlus Nord फोन पिछले साल जुलाई महीने में ही लॉन्च किया गया था
OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन का डिज़ाइन 22 जुलाई भारत लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है, जिसमें कंपनी ने दो बड़े सेंसर और एक छोटा सेंसर दिया है। कैमरा सेंसर के बदल में ही फ्लैश मॉड्यूल स्थित है। यह डिज़ाइन पहले लीक हो चुके रेंडर के डिज़ाइन जैसा ही है। वनप्लस नॉर्ड 2 5जी स्मार्टफोन OnePlus Nord का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल जुलाई महीने में ही लॉन्च किया गया था। यह नया मॉडल पहला ऐसा OnePlus फोन होगा, जो कि मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा।

OnePlus ने अपने oneplus.nord इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आगामी OnePlus Nord 2 का बैक पैनल देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर में फोन का ब्लू बैक पैनल देखा जा सकता है, जिसके साथ वनप्लस की ब्रांडिंग बीचोबीच स्थित है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसे वर्टिकली स्थित किया गया है, जिसमें दो बड़े सेंसर और एक छोटा सेंसर दिया है। तीसरा सेंसर फ्लैश के बगल में ही स्थित है। इस तस्वीर के माध्यम से वनप्लस नॉर्ड 2 के बारे में फिलहाल यही जानकारी सामने आई है।

वनप्लस नॉर्ड 2 5जी स्मार्टफोन को भारत में 22 जुलाई को रात 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया है, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर कियाा जाएगा। वनप्लस नॉर्ड 2 5जी को लेकर यह कंफर्म कर दिया गया है कि यह मीडियाटेकक डायमेंसिटी 1200-एआई प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि स्टैंडर्ड मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 का एन्हैंस्ड वर्ज़न है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा। वनप्लस नॉर्ड 2 OxygenOS 11 पर काम करेगा और इसे दो प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट्स प्राप्त होंगे। जबकि इस फोन को सिक्योरिटी अपडेट्स तीन साल तक प्राप्त होंगे।

वनप्लस नॉर्ड 2 फोन को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 को होगा और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन शामिल होगी। यह वही कैमरा सेंसर है जो कि OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro फोन में मौजूद है।
Advertisement

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OnePlus Nord 2 फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आएगा, इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी होगा। फोन के 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत 31,999 रुपये होगी, जबकि फोन का 12 जीबी रैम मॉडल 34,999 रुपये की कीमत में आ सकता है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.