OnePlus Nord 2 CE अगले साल फरवरी से पहले नहीं होगा लॉन्च! टिप्सटर ने दी जानकारी...

OnePlus ने फिलहाल वनप्लस नॉर्ड 2 सीई फोन के लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकरी नहीं दी है। OnePlus Nord सीरीज़ का अगली 5जी फोन BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर IV2201 के साथ देखा गया था, जिससे मालूम चला है कि फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 16:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 CE में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस नॉर्ड 2 सीई का कोडनेम Ivan है
  • फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है
OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में बना हुआ है। OnePlus के इस फोन को लेकर पहले माना जा रहा था कि यह फोन साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, अब नई लीक में जानकारी मिली है कि वनप्लस नॉर्ड 2 सीई फोन अगले साल फरवरी से पहले लॉन्च नहीं किया जाएगा। वनप्लस नॉर्ड 2 सीई फोन OnePlus Nord CE स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल जून महीने में लॉन्च किया गया था। आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम Ivan हो सकता है, जो कि हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। कहा जा रहा है कि भारत में इस फोन की कीमत 28,000 रुपये के आसपास होगी।

Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि OnePlus Nord 2 CE फोन अगले साल 2022 में फरवरी से पहले लॉन्च नहीं किया जाएगा। फिलहाल, असल लॉन्च तारीख की जानकारी साफ नहीं हुई है।
Advertisement

OnePlus ने फिलहाल वनप्लस नॉर्ड 2 सीई फोन के लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकरी नहीं दी है। OnePlus Nord सीरीज़ का अगली 5जी फोन BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर IV2201 के साथ देखा गया था, जिससे मालूम चला है कि फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
 

OnePlus Nord 2 CE specifications (expected)

वनप्लस नॉर्ड 2 सीई फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई लीक सामने आ चुकी है। माना जा रहा है कि OnePlus स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित  OxygenOS 12 पर काम करेगा। इसमें 6.4 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। लीक रेंडर्स से पता चला है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जा सकता है।
Advertisement

साथ ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम मिल सकती है। आगामी वनप्लस नॉर्ड 2 सीई में 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नॉर्ड 2 सीई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रंट सेंसर मिल सकता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • Bad
  • No alert slider
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.