12GB रैम और 64MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Ivan (OnePlus Nord 2 CE) फोन! कीमत हुई लीक

रिपोर्ट में OnePlus Ivan उर्फ OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 24,000 से लेकर 28,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि यह फोन साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

12GB रैम और 64MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Ivan (OnePlus Nord 2 CE) फोन! कीमत हुई लीक
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE साल 2022 में हो सकता है लॉन्च
  • वनप्लस नॉर्ड 2 सीई में मिल सकता है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • फोन का कोडनेम OnePlus Ivan है
विज्ञापन
OnePlus Ivan कथित रूप से चीनी निर्माता कंपनी की Nord सीरीज़ का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। आधिकारिक ऐलान से पहले OnePlus के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक कर दी है। वनप्लस के इस फोन का कोडनेम Ivan होगा और इसको लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन OnePlus Nord CE स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल जून महीने में लॉन्च किया गया था। अटकलें लगाई जा रही है कि आगामी स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 CE मोनिकर के साथ दस्तक दे सकता है। OnePlus Ivan को लेकर कहा जा रहा है कि यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप औप 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 

OnePlus Ivan (OnePlus Nord 2 CE) price in India (expected)

Yogesh Brar (@heyitsyogesh) की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में OnePlus Ivan उर्फ OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 24,000 से लेकर 28,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि यह फोन साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

याद दिला दें, OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन को इस साल जून महीने में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये थी। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 24,999 रुपये है। वहीं, इस रेंज का टॉप-वेरिएंट जो कि 12 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है।
 

OnePlus Ivan (OnePlus Nord 2 CE) specifications (expected)

लीक के मुताबिक, आगामी OnePlus स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित  OxygenOS 12 पर काम करेगा। इसमें 6.4 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी से लेकर 12 जीबी के बीच रैम मिल सकती है। आगामी वनप्लस नॉर्ड 2 सीई में स्टोरेज के मामले में 128 जीबी और 256 जीबी विकल्प मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नॉर्ड 2 सीई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

OnePlus Ivan को लेकर कहा जा रहा है कि यह अलर्ट स्लाइडर के बिना आएगा। फोन में स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm ऑडियो जैक मिल सकता है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम के साथ ग्लास बैक मिल सकता है।

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रंट सेंसर मिल सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • कमियां
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »