वनप्लस ने भारत में लॉन्च की अपनी ई-कॉमर्स साइट

वनप्लस ने भारत में लॉन्च की अपनी ई-कॉमर्स साइट
विज्ञापन
वनप्लस ने आखिरकार भारत में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट लॉन्च कर दी है। वनप्लस ने त्यौहारी सीज़न में अपनी ऑनलाइन शॉपिगं वेबसाइट की शुरुआत की है। अभी भारत में वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर सिर्फ एक्सेसरी ही उपलब्ध हैं।

अपने एक्सक्लूसिव ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट http://oneplusstore.in के जरिए कंपनी का इरादा वनप्लस फैंस को ज्यादा बेहतर शॉपिंग अनुभव देने का है। वनप्लस अपनी वेबसाइट पर वनप्लस 3 स्मार्टफोन की एक्सेसरी जैसे टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्टर, प्रोटेक्टिव केस, फ्लिप कवर, ऑटरबॉक्स केस बेच रही है। इसके अलावा कुछ दूसरे फोन के लिए भी एक्सेसरी उपलब्ध हैं। वनप्लस 2 और वनप्लस एक्स के लिए भी इस स्टोर पर एक्सेसरी उपलब्ध है।

इसके साथ ही पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस आइकंस ईयरफोन और वनप्लस 3 के लिए डैश टाइप-सी केबल, डैश पावर एडेप्टर और डैश कार चार्जर भी मिल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि फैंस के लिए अब ओरिजिनल वनप्लस प्रोडक्ट खरीदना आसान होगा। इसके अलावा कंपनी एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज़ और यूज़र के लिए लिमिटेड-टाइम ऑफर भी दे रही है। इन ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूज़र को वेबसाइट पर सिर्फ अपने स्मार्टफोन की ईएमईआई नंबर डालना होगा और उसके बाद वे शॉपिंग कर सकेंगे।

हमने कंपनी से भविष्य में कंपनी के स्टोर के जरिए वनप्लस 3 स्मार्टफोन बेचे जाने के बारे में सपष्ट करने को कहा। कंपनी ने कहा है कि फिलहाल स्टोर पर स्मार्टफोन बेचे जाने की कोई योजना नहीं है और कंपनी का लक्ष्य भारत में 'एक्सक्लूसिव ओरिजिनल मर्चेंडाइज़' मुहैया कराकर वनप्लस कम्युनिटी को जोड़े रखने का है।

वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने पर कहा कि, ''हम भारत में अपने फैंस के लिए वनप्लस शॉपिंग के अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए खासे उत्साहित हैं। नए प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ ही यूज़र अब घर बैठे ही वनप्लस के ओरिजिनल प्रोडक्ट और फैन मर्चेंडाइज़ आसानी से खरीद पाएंगे।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »