OnePlus ने पेश किया HydrogenOS 11, जोड़े गए कई नए फीचर्स

वनप्लस HydrogenOS 11 के साथ ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले, रीडिज़ाइन वेदर ऐप, अपडेटिड डार्क थीम, गैलरी ऐप इम्प्रूवमेंट्स, वॉयस नोट्स और भी काफी कुछ लेकर आई है।

OnePlus ने पेश किया HydrogenOS 11, जोड़े गए कई नए फीचर्स

HydrogenOS 11 लेकर आया है ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर

ख़ास बातें
  • OnePlus ने HydrogenOS 11 को चीन में किया है पेश
  • वेदर ऐप को नए एनिमेशन व बैकग्राउंड के साथ मिला है नया रूप
  • ग्लोबल मार्केट के लिए OxygenOS और चीन के लिए होता है HydrogenOS
विज्ञापन
OnePlus ने Android 11 पर आधारित HydrogenOS 11 को चीन में लॉन्च कर दिया है, जो कि कई नए फीचर्स, डिज़ाइन में बदलाव और सुधारों के साथ आया है। हाइड्रोजनओएस वनप्लस की कस्टम स्किन है, जिसका इस्तेमाल कंपनी चीन में अपने स्मार्टफोन में करती है। भले ही यह बाकि दुनियाभर में मौजूद OxygenOS की तरह न हो, लेकिन इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आगामी OxygenOS 11 अपडेट से हम क्या कुछ फीचर्स आदि की उम्मीद कर सकते हैं। OnePlus इस HydrogenOS 11 के साथ ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले, रीडिज़ाइन वेदर ऐप, अपडेटेड डार्क थीम, गैलरी ऐप इम्प्रूवमेंट्स, वॉयस नोट्स और भी काफी कुछ लेकर आई है।

OnePlus ने कल यानी 10 अगस्त को एक लाइव स्ट्रीम आयोजित किया था, जिस दौरान चीन में Android 11 आधारित यह नया HydrogenOS 11 पेश किया गया है। आपको बता दें, ऑपरेटिंग सिस्टम के ग्लोबल वर्ज़न यानी OxygenOS की तरह इसमें गूगल मोबाइस सर्विस मौजूद नहीं है। हालांकि, यह कई ऐसे नए फीचर्स के साथ आया है, जो कि OxygenOS 11 पर दिए जा सकते हैं। हाइड्रोजनओएस 11 चीन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और इसके आधिकारिक कम्युनिटी फोरम पर साझा किए चेंजलॉग के मुताबिक, नीचे दिए नए फीचर्स से लैस होगा यह नया HydrogenOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम।
 

HydrogenOS 11 new features

Always-on Display: वनप्लस लम्बे वक्त से ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले फीचर लाने की जानकारी दे रही है, लेकिन अब-तक इसे ग्लोबली पेश नहीं किया गया है। हालांकि कंपनी ने चीन में HydrogenOS 11 के साथ इसे पेश कर दिया है। इस फीचर के साथ मोबाइल फोन की स्क्रीन के बीचोबीच एक वर्टिकल लाइन देखी जा सकती है, जिसमें तारीख व समय की जानकारी के साथ बॉटम में नोटिफिकेशन की जानकारी भी उपलब्ध है। इसमें आप यह भी देख सकते हैं कि फोन को दिन में कुल मिलाकर कितनी बार अनलॉक किया गया है।

Gallery app: गैलेरी ऐप में नए डिज़ाइन के साथ-साथ इमेज और वीडियो एडिटिंग फीचर को भी जोड़ा गया है। वनप्लस द्वारा वीबो पर साझा किए वीडियो के मुताबिक, गैलेरी ऐप में तीन टैब्स मौजूद होंगी। इसके अलावा इमेज व वीडियो का लेटआउट भी बदल दिया गया है।
 
OnePlus


Weather app: प्री-इंस्टॉल वेदर ऐप को नए एनिमेशन व बैकग्राउंड के साथ नया रूप दिया गया है। यह असल मौसम के आधार पर आपको वेदर इफेक्ट्स दिखाएगा।  
 
OnePlus

Improved dark mode: HydrogenOS 11 में डार्क मोड के लिए एक नया शॉर्टकट स्विच जोड़ा गया है। जिसे एक निश्चित समय पर या फिर सूर्यास्त और सूर्योदय के अनुसार अपने आप ऑन होने के लिए सेट किया जा सकता है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, नया डार्क मोड अलग-अलग जानकारी के लिए काले रंग के अलग-अलग शेड्स का इस्तेमाल करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8, HydrogenOS 11, OxygenOS 11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »