OnePlus Fold और OnePlus Nord 3 फोन जून-अगस्त में होंगे लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

OnePlus Fold और OnePlus Nord 3 का लॉन्च अब काफी नजदीक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Fold और OnePlus Nord 3 का लॉन्च अब काफी नजदीक आ गया है।
  • कंपनी ने इसके लिए 16 जून और 19 अगस्त की डेट मेंशन की है।
  • OnePlus Fold को कंपनी 19 अगस्त के आसपास लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Nord 3 को OnePlus Nord 2 (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा रहा है।

Photo Credit: OnePlus

वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन (OnePlus Foldable Smartphone) पिछले कई दिनों से चर्चा में है। इसे OnePlus Fold कहा जा रहा है। साथ ही कंपनी OnePlus Nord 3 लॉन्च करने की तैयारी में भी है, ऐसी खबर है। अब इन दोनों ही स्मार्टफोन को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है जिसमें OnePlus Fold की लॉन्च टाइमलाइन और OnePlus Nord 3 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ खुलासा किया गया है। आईए आपको बताते हैं इससे जुड़ी पूरी बात। 

OnePlus Fold और OnePlus Nord 3 का लॉन्च अब काफी नजदीक आ गया है। ऐसा एक टिप्स्टर के हवाले से कहा गया है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो से एक संकेत मिलता है कि OnePlus Fold और OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन जून-अगस्त 2023 में लॉन्च किए जा सकते हैं। वनप्लस की ओर से यह अधिकारिक पोस्टर है जिसमें लिखा है, 'OnePlus Road Trip Futurebound'. कंपनी ने इसके साथ 16 जून और 19 अगस्त की डेट मेंशन की है। 

टिप्स्टर ने यहां पर बताया है कि इस पोस्टर का यही अर्थ निकलता है कि OnePlus Nord 3 या तो 16 जून को लॉन्च होगा, या फिर उसके बाद। जबकि OnePlus Fold को कंपनी 19 अगस्त के आसपास लॉन्च कर सकती है। इस फोन के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक्स और अफवाहों का सिलसिला जोरों पर है। 

अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आई है, OnePlus Fold फोन में 8 इंच का QHD+ प्राइमरी डिस्प्ले OLED के रूप में मिल सकता है। जबकि इसका सेकंडरी डिस्प्ले 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस OLED पैनल हो सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आ सकता है। वहीं, OnePlus Nord 3 में MediaTek Dimensity 9000 SoC देखने को मिल सकता है। यह फोन 6.73 इंच के एमोलेड पैनल के साथ आ सकता है जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.