OnePlus Fold होगा अगस्त में लॉन्च! जानें फोल्डेबल फोन से जुड़ी सभी बातें

OnePlus Fold को भारत और अमेरिका समेत प्रमुख बाजारों में ग्लोबल स्तर पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2023 13:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Fold को भारत और अमेरिका समेत प्रमुख बाजारों में बेचा जाएगा।
  • OnePlus Fold, Oppo Find N सीरीज का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • OnePlus Fold को लेकर बीते कुछ सालों से अफवाहें आ रही हैं।

Oppo Find N2 में 7.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

स्मार्टफोन बाजार में अब तक कई ब्रांड अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन ला चुके हैं, अब सभी की नजर इस वक्त OnePlus पर टिकी हुईं हैं। कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन को इस साल के आखिर में लॉन्च करने की घोषणा की थी, हालांकि उस दौरान स्पेसिफिकेशंस को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया गया। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि OnePlus Fold इस साल की तीसरी तिमाही यानी कि अगस्त में कथित तौर पर लॉन्च हो सकता है।


OnePlus Fold होगा विभिन्न बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध


OnePlus ने अभी तक किसी महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्राइसबाबा की रिपोर्ट से फोल्डेबल फोन की कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आईं हैं। टिप्सटर योगेश बरार ने दावा किया है कि OnePlus Fold को अगस्त, 2023 की शुरुआती में ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। कंपनी न्यूयॉर्क में आयोजित एक इन-पर्सन इवेंट के दौरान स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।


OnePlus फोल्डेबल फोन देगा तीसरी तिमाही में दस्तक


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि OnePlus Fold को भारत और अमेरिका समेत प्रमुख बाजारों में ग्लोबल स्तर पर बेचा जाएगा। इस जानकारी से फोल्डेबल फोन के फैंस को एक आश्वासन मिलता है। वर्तमान में नोर्थ अमेरिका के मार्केट में Samsung Z Fold और Z Flip लाइन का दबदबा है, जिसमें Google कुछ हद तक ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
Advertisement

OnePlus Fold को लेकर बीते कुछ सालों से अफवाहें आ रही हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि यह Oppo Find N सीरीज का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। नई रिपोर्ट्स में सुझाव दिया गया है कि फोन अगस्त में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है जो कि Oppo Find N3 का रीबैज होगा। अब आधिकारिक तौर पर एंट्री करने पर ही पता चलेगा कि आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्या कुछ मिलने वाला है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.