वनप्लस डैश सेल: वनप्लस 3टी को एक रुपये में खरीदने का मौका

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2016 16:58 IST
ख़ास बातें
  • रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यूज़र को इवेंट सोशल मीडिया पर शेयर करना होगा
  • इस सेल का आयोजन 9, 16, 23 और 30 दिसंबर को किया जाएगा
  • 300 पॉइंट अर्जित कर यूज़र वनप्लस 3टी को एक रुपये में खरीद सकते हैं
दिवाली डैश सेल के बाद वनप्लस अब दिसंबर डैश सेल का आयोजन कर रही है। यह सेल पूरे दिसंबर तक चलेगी और इस दौरान कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से वनप्लस 3टी को सिर्फ एक रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस सेल का आयोजन 9, 16, 23 और 30 दिसंबर को वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर शाम 6 बजे किया जाएगा। इस डैश सेल के दौरान यूज़र सिर्फ एक रुपये में वनप्लस 3टी, वनप्लस एक्सेसरी, केस, कवर और दूसरे प्रोडक्ट को एक रुपये में खरीद सकेंगे। रजिस्टर कराने के लिए यूज़र को अपने वनप्लस अकाउंट में लॉगइन कर, मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के बाद एड्रेस और कार्ड डिटेल भरना होगा। इसके अलावा इस इवेंट को अपने सोशल मीडिया चैनल पर साझा कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

रजिस्टर्ड यूज़र द्वारा साझा किए गए लिंक के जरिए किसी यूज़र के साइन अप करने पर पॉइंट मिलेंगे। एक वनप्लस 3टी 128जीबी वेरिएंट के लिए यूज़र को 300 पॉइंट चाहिए होंगे। एक बार इतने पॉइंट और स्मार्टफोन मिलने के बाद यूज़र को एक रुपये चुकाकर तीन घंटे के अंदर चेकआउट करना होगा। तय समयसीमा के बाद डिवाइस यूज़र के कार्ट से हटा दिया जाएगा। वनप्लस एक वीकली प्राइज़ ड्रॉ भी निकालेगी जिसके तहत रजिस्टर्ड यूज़र को एक वनप्लस 3टी 64 जीबी वेरिएंट जीतने का मौका मिलेगा। इस विजेता का चुनाव दिसंबर महीने के हर शनिवार को कंपनी द्वारा किया जाएगा और इसकी जानकारी विज़ेता को ईमेल के जरिेए दी जाएगी। दिसंबर डैश सेल के रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी के डैश सेल वेबपेज पर जाना होगा।

नए वनप्लस 3टी के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर 14 दिसंबर से उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.