• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस दिवाली डैश सेल में 1 रुपये में बिकेगा वनप्लस 3, और भी कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

वनप्लस दिवाली डैश सेल में 1 रुपये में बिकेगा वनप्लस 3, और भी कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

वनप्लस दिवाली डैश सेल में 1 रुपये में बिकेगा वनप्लस 3, और भी कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
ख़ास बातें
  • यह सेल 24-26 अक्टूबर तक चलेगी
  • वनप्लस इस दौरान शाम 4, 6 और रात 8 बजे फ्लैश सेल आयोजित करेगी
  • लकी ड्रॉ से चुने गए यूज़र को मिलेगा एक मिस्ट्री बॉक्स
विज्ञापन
वनप्लस भी त्यौहारी सीज़न का पायदा उठाने की तैयारी में है और कंपनी ने अपनी दिवाली सेल का ऐलान कर दिया है। चीनी कंपनी 24 से 26 अक्टूबर तक एक रुपये वाली दिवाली डैश सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में रजिस्टर्ड यूज़र के पास सिर्फ एक रुपये में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट, वनप्लस एक्सेसरी और दूसरे प्रोडक्ट खरीने का मौका होगा।

यह फ्लैश सेल हर रोज दोपहर 4 बजे, 6 बजे और 8 बजे आयोजित की जाएगी। वनप्लस चुनिंदा रजिस्टर्ड यूज़र को लकी ड्रॉ के जरिए एक मिस्ट्री हॉक्स भी ऑफर करेगी। यूज़र को मिस्ट्री बॉक्स के अंदर क्या है, इस बारे में जानने के लिए तीन घंटे के अंदर चेकआउट करना होगा।

इस अनोखी सेल में हिस्सा लेने के लिए यूज़र वनप्लस स्टोर पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक वनप्लस आईडी क्रिएट कर बिलिंग और पेमेंट के बारे में सारी जानकारी भीरनी होगी। फोन नंबर भी वेरिफाई कराना होगा। इसके अलावा हैशटैग #OnePlusDiwaliDash के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी करना होगा। और इस तरह वनप्लस दिवाली डैश सेल की चार स्टेप की पूरी रजिस्ट्रेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके अलावा कंपनी मौज़ूदा वनप्लस यूज़र को अतिरिक्त फायदा भी दे रही है। हर वनप्लस यूज़र को सेल के लिए रजिस्टर करान और अपनी आईएमईआई नंबर डालने पर 250 रुपये का एक मुफ्त कूपन मिलेगा। कंपनी एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित कर रही है जिसके तहत सोशल मीडिया पर सेल की जानकारी साझा करने पर यूज़र के पास एक खास गिफ्ट बैग को जीतने का मौका भी मिलेगा।

शाओमी भी इन दिनों इसी तरह मीडॉटकॉम वेबसाइट पर दिवाली सेल आयोजित कर रही है। इस सेल में भी एक रुपये की फ्लैश सेल सहित कई दूसरे प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। आज शाओमी सेल में मिलने वाले सभी ऑफर के बारे में यहां जानें। शाओमी की सेल सोमवार को शुरू हुई है और यह बुधवार तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »